UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इस लिंक से डायरेक्ट करे डाउनलोड

UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस की हेड रेडियो ऑपरेटर / हेड मैकेनिक ऑपरेटर, असिस्टेंट ऑपरेटर व वर्कशॉप स्टाफ पद के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया गया है, नीचे दिए लिंक से करे चेक.

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 24 Jan 2024 6:52 AM GMT
UP Police Bharti 2023: यूपी पुलिस परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इस लिंक से डायरेक्ट करे डाउनलोड
X

UP Police Bharti 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस में बहुत-से पदों पर बंपर भर्तियाँ जारी की गई है। वे उम्मीदवार जो यूपी पुलिस की हेड रेडियो ऑपरेटर / हेड मैकेनिक ऑपरेटर, असिस्टेंट ऑपरेटर व वर्कशॉप स्टाफ पद के लिए होने वाली परीक्षा दे रहे हैं, वे इसकी अधिकारिक वेबसाइट – uppbpb.gov.in. पर जाकर इसके बारे में चेक कर सकते है। ऐसा करने के लिए उत्तर प्रदेश रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाए। यहाँ से पता किया जा सकता है। आपका पेपर किस शहर में आयोजित किया जाएगा।

आवश्यक तारीखे-

यदि परीक्षा तारीखों की बात करें तो वर्कशॉप हैंड पद के लिए परीक्षा 29 से 30 जनवरी के बीच आयोजित होगी। हेड ऑपरेटर / हेड मैकेनिक पद के लिए एग्जाम 30 व 31 जनवरी 2024 को आयोजित होगा। वहीं असिस्टेंट ऑपरेटर पद के लिए परीक्षा 1 से 8 फरवरी 2024 के बीच आयोजित की जाएगी।

ऐसे डाउनलोड करे UP Police 2024 एग्जाम सिटी स्लिप-

  • यूपी पुलिस भर्ती की एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाए।
  • होमपेज ओपन हो जाएगा, वहाँ आपको संबंधित नोटिस दिखायी देगा, इस पर क्लिक करे।
  • ऐसा करते ही एक नया लॉगिन पेज खुलेगा, जिस पर आपको अपने डिटेल फील कर ले।
  • अपने डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर व डेट ऑफ बर्थ आदि लिखकर सबमिट कर दे।
  • जिसके बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे चेक कर ले, डाउनलोड कर ले व प्रिंट ऑउट निकाल ले।
  • यहां से आप पता कर सकते हैं कि आपकी परीक्षा कहां आयोजित होगी, इसके अनुसार ही आगे की तैयारी की जा सकती है.
  • लेटेस्ट अपडेट चेक करने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहे।

साभार- Apna Bharat

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Bollywood Content Writer

Bollywood Content Writer

Next Story