×

UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, OMR Sheet के लिए गाइडलाइन जारी

UP Police Constable 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती परीक्षा 17 फरवरी 2024 से शुरू हो गई है, इस परीक्षा को लेकर अहम नोटिस जारी कर दिया गया है.

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 9 Feb 2024 6:32 AM GMT
UP Police Bharti 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा 17 फरवरी से शुरू, OMR Sheet के लिए गाइडलाइन जारी
X

UP Police Constable 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस के अनुसार, कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा 17 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा को लेकर अहम नोटिस जारी कर दिया गया है।

यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में OMR Sheet भरने के सटीक तरीका बताया गया है। यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 60000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां होनी है। इस वैकेंसी में आवेदन करने वाले उम्मीदवार आगे OMR Sheet से जुड़ी गाइडलाइंस देख सकते है।

UP Police Constable 2024 Guideline-

  • यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल के लिए 2 अंक निर्धारित है। ऐसे में पूरी परीक्षा 300 अंकों की होगी।
  • कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। दो घंटे में 150 सवाल करने के लिए ओएमआर शीट पर आंसर देने होंगे। गलत तरीके से आंसर देने पर नंबर नहीं मिलेगा।
  • OMR Sheet में केवल काला या नीला बॉल प्वाइंट पेन की मद्द से गोला भर दे। परीक्षा में रोल नंबर भरने के लिए भी गोला करना होगा।
  • OMR Sheet भरते समय उम्मीदवारों को Encoding Series का ध्यान रखना होगा। अपने बुकलेट सीरीज के नीचे दिए गोले को ही भरना होगा। गलत भरने पर स्कैनर में OMR Sheet रिजेक्ट कर दी जाएगी।
  • OMR बुकलेट सीरीज के नीचे दिए गोले को अवश्य भर दे। इस सेक्शन को खाली ना छोड़ें। शीट स्कैन करते समय मशीन सभी गोलों को स्कैन करती है।
  • प्रश्नों के उत्तर देते समय गोले को अच्छे से भरें। गोला पूरी तरह से भरा होना चाहिए। आधा या कम भरा हुआ गोला रिजेक्ट हो जाता है।

साभार- Apna Bharat

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story