×

UP Police Recruitment 2021: UP के पुलिस विभाग में होने जा रहीं 2937 पदों पर भर्तियां, जानें पूरी जानकारी

UP Police Recruitment 2021: यूपी के युवाओं के लिए खुशखबरी। पुलिस विभाग में जल्द ही कंप्यूटर ऑपरेटर के 693 और रेडियो शाखा के 2244 रिक्त पदों भरे जाएंगे।

Shashwat Mishra
Reporter Shashwat MishraPublished By Vidushi Mishra
Published on: 18 Jun 2021 6:20 AM GMT (Updated on: 18 Jun 2021 6:21 AM GMT)
Good news for the youth of UP. Soon 693 vacancies of Computer Operator and 2244 vacancies of Radio Branch
X

यूपी पुलिस भर्ती 2021 (फोटो- सोशल मीडिया)

UP Police Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश (UP) में युवाओं के लिए एक ख़ुशख़बरी है। एक बार फ़िर उनके सामने अपना अच्छा भविष्य तराशने का समय आ गया है। जो युवा अभी तक हुई भर्तियों में अपनी जगह नहीं बना पाए, उनके हाथ एक और मौका लगा है। जिसको यदि उन्होंने भुना लिया तो उनका करियर बन जाएगा।

दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग (UP Police) 2937 पदों पर भर्तियां करने जा रहा है। आइये हम आपको बताते हैं कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPP) किन-किन पदों पर भर्तियां करने जा रहा है।

इन पदों पर होगी भर्तियां:

पुलिस विभाग में जल्द ही कंप्यूटर ऑपरेटर के 693 और रेडियो शाखा के 2244 रिक्त पदों भरे जाएंगे। इस संबंध में भर्ती बोर्ड ने गुरुवार को ही टेंडर जारी कर दिया है। जिससे भर्ती प्रक्रिया को अगले पड़ाव तक पहुंचाया जा सके। एजेंसी का चयन होते ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

पुलिस भर्ती बोर्ड के डीजी आरके विश्वकर्मा के मुताबिक- रेडियो शाखा के पद तकनीकी श्रेणी के हैं। इस शाखा के कुल 2244 रिक्त पदों में प्रधान परिचालक, प्रधान परिचालक आंकिक, सहायक परिचालक व कर्मशाला कर्मचारी के पद शामिल हैं।

गौरतलब है कि अभी 15 जून को ही 9534 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हुई है। जिसमें नागरिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर, पीएसी में प्लाटून कमांडर व अग्निशमन विभाग में द्वितीय अग्निशमन अधिकारी के पदों पर भर्ती होनी है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story