×

UPSSSC PET 2024 का रिजल्ट आज हो सकता है upsssc.gov.in पर जारी, ऐसे करे चेक

UPSSSC PET Result 2024: उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) का रिजल्ट इसकी अधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर किसी भी जारी किया जा सकता है.

Shikha Tiwari
Written By Shikha Tiwari
Published on: 26 Jan 2024 11:52 AM GMT
UPSSSC PET 2024 का रिजल्ट आज हो सकता है upsssc.gov.in पर जारी, ऐसे करे चेक
X

UPSSSC PET Result 2024: उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए हर साल UP PET परीक्षा आयोजित की जाती है। साल 2023 में आयोजित की गई यूपी पीईटी परीक्षा का परिणाम (UPSSSC PET Result 2024) अभी तक जारी नहीं किया है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों को लम्बे समय से रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारो का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। बता दे कि यूपी पीईटी एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है।

यूपी पीईटी 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या 20 से 25 लाख है। ऐसे में रिजल्ट तैयार करने में उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) को काफी समय लग गया है। हालांकि, फाइनल आंसर की आने के बाद यह साफ हो गया है कि रिजल्ट जल्द-ही जारी हो जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को चेक कर सकते है।

ऐसे चेक करे UPSSSC PET Result-

  • यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक Latest Updates पर क्लिक करें।
  • इसके बाद UPSSSC PET Final Result 2023-24 के लिंक पर जाए।.
  • इसके बाद पेज पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट ऑउट निकाल ले।

यूपीएसएसएससी पीईटी 2024 सर्टिफिकेट ऐसे करे प्राप्त-

यूपी पीईटी परीक्षा 2023 के लिए आवेदन प्रक्रिया अगस्त महीने में शुरू हुई थी। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर 2024 को किया गया था। इसमें शामिल होने वाले उम्मीदवारों का रिजल्ट इसकी ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी पीईटी सर्टिफिकेट एक साल के लिए मान्य होता है। वर्ष 2022 की यूपी पीईटी में पास होने वाले उम्मीदवारो का रिजल्ट 25 जनवरी 2023 को जारी हुआ था। उनका सर्टिफिकेट 24 जनवरी 2024 तक ही वैलिड था।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Education Content Writer

Education Content Writer

Next Story