UP election 2022 phase 7 voting: यूपी के किन जिलों में 5 बजे तक कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जाने यहां

UP Election 2022 phase 7 Voting: आज पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 सीटों के लिए वोटिंग। 613 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 7 March 2022 10:15 AM GMT (Updated on: 7 March 2022 12:52 PM GMT)

UP Assembly Election 2022 Phase 7 Voting live News Updates : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) आज 07 मार्च को अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) के 7वें और आखिरी चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सातवें और अंतिम चरण में पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। पूर्वांचल की इन 54 सीटों पर कुल 613 प्रत्याशी मैदान में हैं। आज दो करोड़ से भी अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

पूर्वांचल के जिन 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों (UP Assembly Election) पर आज मतदान हो रहे हैं उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी शामिल है। आज वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र जिलों में मतदान हो रहे हैं। इन जिलों के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के प्रबंध चाक-चौबंद हैं। पोलिंग बूथों पर उत्तर प्रदेश पुलिस और होमगार्ड के अलावा केंद्रीय बलों के जवान की भी तैनाती हुई है। इस अंतिम चरण में जिन बड़े राजनीतिक चेहरों की किस्मत का फैसला होना है, उनमें दारा सिंह चौहान, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और धनंजय सिंह आदि के नाम प्रमुख हैं।

Live Updates

  • 7 March 2022 9:14 AM GMT

    वाराणसी: पुलिस कमिश्नर सतीश गणेश और उनकी पत्नी ने लाइन में लगकर किया मतदान।



  • 7 March 2022 9:00 AM GMT

    चंदौली में मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला, अधिकारी भाग निकले

    चंदौली के नेशनल इंटर कॉलेज में मतदान केंद्र बनाया गया है। आज वोटिंग के दौरान दोपहर 12 बजे मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। इससे वहां भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों के हमले से 10-12 लोगों के जख्मी होने की सूचना है। वहीं, इस हमले से बचने के लिए मतदाताओं के साथ पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी और बीएलओ भाग निकले। मधुमक्खियों के हमले और अधिकारियों के भागने से चार बूथों पर करीब एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा।



  • 7 March 2022 8:53 AM GMT

    स्वामी प्रसाद- दलितों के साथ बीजेपी सरकार में अन्याय हुआ

    पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर स्वामी प्रसाद मौर्य का कहना है, कि 'जनता ने समाजवादी पार्टी का पूरा समर्थन किया। दलितों के साथ बीजेपी सरकार में अन्याय हुआ। बीजेपी सरकार में मेरी अनुसनी की गई। बीजेपी को 10 मार्च को जनता सबक सिखाएगी।'

  • 7 March 2022 8:47 AM GMT

    सपा का पुलिस वालों पर आरोप, जेडीयू के पक्ष में वोट के लिए धमका रहे  


  • 7 March 2022 8:35 AM GMT

    अखिलेश यादव ने भरा दम, बोले- कम से कम 300 सीटें जीतेगा सपा गठबंधन

    यूपी विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, कि 'जनता इस बार डबल इंजन की सरकार की पटरियों को उखाड़ने के लिए तैयार है। सपा गठबंधन कम से कम 300 सीटें जीतेगा।'

  • 7 March 2022 8:28 AM GMT

    समाजवादी पार्टी का आरोप- कई जगह पड़ रहे फर्जी वोट

    सपा के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर आरोप लगाया गया है कि, जिले की आजमगढ़ विधानसभा संख्या - 347 के बूथ संख्या- 357 पर फर्जी मतदान हो रहे हैं। सपा ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से कहा है कि वो तत्काल संज्ञान लें।

    जौनपुर जिले की जौनपुर विधानसभा संख्या- 366 के बूथ संख्या- 243 पर पीठासीन अधिकारी और ग्राम प्रधान फर्जी मतदान करवा रहे हैं। चुनाव आयोग और जिला प्रशासन तत्काल इसका संज्ञान लें।

  • 7 March 2022 8:27 AM GMT

    सपा का जेडीयू प्रत्याशी धनंजय सिंह पर आरोप

    आज भी अन्य चरणों की भांति समाजवादी पार्टी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर आरोप लगाया है.इसी क्रम में जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा संख्या- 367 के बूथ संख्या- 37, 38 पर जेडीयू प्रत्याशी धनंजय सिंह के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और दलित समाज के लोगों को धमकाया। सपा ने चुनाव आयोग और जिला प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है ।

  • 7 March 2022 8:17 AM GMT

    आज सातवें चरण के लिए दोपहर 1 बजे तक 9 जिलों में कुल 35.51 प्रतिशत मतदान हो चुका है। जिलावार आंकड़े...

    मऊ- 37.08 प्रतिशत

    आजमगढ़- 34.60 प्रतिशत

    वाराणसी- 33.55 प्रतिशत

    भदोही- 35.60 प्रतिशत

    चंदौली- 38.45 प्रतिशत

    गाजीपुर- 34.15 प्रतिशत

    जौनपुर- 35.80 प्रतिशत

    मिर्जापुर- 38.05 प्रतिशत

    सोनभद्र- 35.68 प्रतिशत

    सभी 9 जिलों में कुल 35.51 प्रतिशत मतदान हुए। 

  • 7 March 2022 8:10 AM GMT

    दोपहर 1 बजे तक सोनभद्र जिले का मतदान प्रतिशत कुछ इस प्रकार रहा

    -घोरावल विधानसभा 30.29 प्रतिशत

    -रॉबर्ट्सगंज विधानसभा 41.50 प्रतिशत

    -ओबरा विधानसभा 30.50 फीसदी

    -दुद्धी विधानसभा 41.18 फीसद 

  • 7 March 2022 8:07 AM GMT

    वाराणसी में मृतक घोषित शख्स ने किया मतदान

    सरकारी दस्तावेजों में मृत संतोष सिंह ने भी आज मतदान किया। संतोष सिंह वाराणसी के चौबेपुर इलाके के छितौनी गांव के रहने वाले हैं। बता दें कि संतोष सिंह को सरकारी कागजों में मृत घोषित कर दिया गया है। उन्होंने मतदान के बाद कहा, कि 'मैं जिंदा हूं। मतदान के बाद यह प्रमाण भी है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story