UP election 2022 phase 7 voting: यूपी के किन जिलों में 5 बजे तक कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जाने यहां

UP Election 2022 phase 7 Voting: आज पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 सीटों के लिए वोटिंग। 613 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 7 March 2022 10:15 AM GMT (Updated on: 7 March 2022 12:52 PM GMT)

UP Assembly Election 2022 Phase 7 Voting live News Updates : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) आज 07 मार्च को अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) के 7वें और आखिरी चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सातवें और अंतिम चरण में पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। पूर्वांचल की इन 54 सीटों पर कुल 613 प्रत्याशी मैदान में हैं। आज दो करोड़ से भी अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

पूर्वांचल के जिन 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों (UP Assembly Election) पर आज मतदान हो रहे हैं उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी शामिल है। आज वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र जिलों में मतदान हो रहे हैं। इन जिलों के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के प्रबंध चाक-चौबंद हैं। पोलिंग बूथों पर उत्तर प्रदेश पुलिस और होमगार्ड के अलावा केंद्रीय बलों के जवान की भी तैनाती हुई है। इस अंतिम चरण में जिन बड़े राजनीतिक चेहरों की किस्मत का फैसला होना है, उनमें दारा सिंह चौहान, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और धनंजय सिंह आदि के नाम प्रमुख हैं।

Live Updates

  • 7 March 2022 8:07 AM GMT

    वाराणसी में मृतक घोषित शख्स ने किया मतदान

    सरकारी दस्तावेजों में मृत संतोष सिंह ने भी आज मतदान किया। संतोष सिंह वाराणसी के चौबेपुर इलाके के छितौनी गांव के रहने वाले हैं। बता दें कि संतोष सिंह को सरकारी कागजों में मृत घोषित कर दिया गया है। उन्होंने मतदान के बाद कहा, कि 'मैं जिंदा हूं। मतदान के बाद यह प्रमाण भी है।'

  • 7 March 2022 8:04 AM GMT

    सोनभद्र: सदर विधानसभा सीट पर दिन चढ़ने के साथ बढ़ रहा मत प्रतिशत। वोटरों में दिखा रहा काफी उत्साह। यहां बन सकता है नया रिकॉर्ड।

  • 7 March 2022 7:56 AM GMT

    मिर्जापुर: 1 बजे तक जिले का मतदान प्रतिशत 38.10 रहा।



  • 7 March 2022 7:47 AM GMT

    गाजीपुर: 90 साल से ऊपर की दो बुजुर्गों ने डाला वोट

    गाजीपुर विधानसभा क्षेत्र में आज सातवें चरण के चुनाव में 94 साल की मंगेश्वरी देवी और 91 साल की लल्ली देवी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। आजादी के बाद से ही दोनों बुजुर्ग लगातार अपने मतदान का प्रयोग करती रही हैं।



  • 7 March 2022 7:41 AM GMT

    पं.छन्नूलाल मिश्र ने लोगों से की वोट डालने की अपील

    वाराणसी में शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र आज अपना मतदान करने पहुंचे। यहां उन्होंने जनता से अपील की है कि लोग बड़ी संख्या में अपने घरों से निकलें और मतदान करें। क्योंकि, हर एक वोट बेहद कीमती है।'

  • 7 March 2022 7:38 AM GMT

    वाराणसी: मंत्री डॉ. नीलकंठ और पुलिस के बीच कहासुनी

    वाराणसी के आदमपुर थाना के कोनिया प्राथमिक विद्यालय पर बनाए गए पोलिंग बूथ पर मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी के साथ आज पुलिस की बहस हुई। बाहरी फोर्स के द्वारा मंत्री को पहचानने से इनकार करने पर यह विवाद शुरू हुआ। बाद में किसी तरह माहौल को शांत कराया गया।

  • 7 March 2022 7:34 AM GMT

    सोनभद्र: सातवें चरण के चुनाव के मद्देनजर यूपी-बिहार सीमा पर दोनों राज्यों की पुलिस द्वारा की गई तगड़ी नाकेबंदी। यूपी पुलिस टीम की चौकी इंचार्ज धर्मनाथ सिंह, बिहार पुलिस टीम की अगुवाई कर रहे अधौरा थानाध्यक्ष मनोज सिंह।







  • 7 March 2022 6:51 AM GMT

    राजभर का दावा- सातवें चरण की 54 में से 47 सीट हम जीतेंगे

    सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आज चुनाव के बीच बड़ा दावा करते हुए कहा, 'गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, अंबेडकर नगर और बलिया में एक भी सीट न बीजेपी को मिलेगी और न बसपा को। वाराणसी में 8 में से 5 सीटें हम जीतेंगे। पूर्वांचल में 54 सीटों का चुनाव हो रहा है, इसमें हम कम से कम 45-47 सीटें जीतेंगे।'

  • 7 March 2022 6:47 AM GMT

    EVM में डाला फेवीक्विप

    चंदौली: मुगलसराय विधानसभा के बूथ संख्या -137 दुलहीपुर में अराजक तत्वों द्वारा ईवीएम में फेवीक्विप डालकर मतदान को किया गया प्रभावित। जानकारी के बाद आरो सहित अन्य अधिकारी पहुंचकर,EVM को बदलने में जुटे हैं।

  • 7 March 2022 6:44 AM GMT

    चंदौली में वोटिंग का बहिष्कार

    चंदौली: सकलडीहा विधानसभा के महेवा में पोलिंग बूथ पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। यहां के मतदाताओं ने सातवें चरण के लिए आज, सोमवार सुबह 7 बजे से ही मतदान नहीं करने क संकल्प लिया है। सूचना के बाद आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को मतदान कराने के लिए समझाया। इस ग्राम सभा में लगभग 600 वोटर हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story