×

UP Lok Sabha Election Voting: यूपी में चुनाव सम्पन्न, 5 बजे तक तक 52.64 % मतदान, अमरोहा में सबसे अधिक 62.08 फीसदी वोटिंग

UP Lok Sabha Election Phase 2 Voting: लोकसभा चुनाव - 2024 के लिए दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान पूरा हुआ। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चला।

Jugul Kishor
Published on: 26 April 2024 11:49 AM GMT (Updated on: 26 April 2024 12:49 PM GMT)

UP Lok Sabha Election Phase 2 Voting: लोकसभा चुनाव - 2024 के लिए दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ है और शाम छह बजे तक चला। यूपी में आठ सीटोंं पर होने वाले मतदान के लिए 17,698 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

8 सीटों पर 91 प्रत्याशी मैदान में

उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों - अलीगढ़, अमरोहा, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में मतदान पूरा हो चुका है। इन आठ सीटों पर कुल 91 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है, जिसमें से 10 महिला प्रत्याशी हैं। इन लोकसभा क्षेत्रों में कुल 1,67,77,198 मतदाता हैं, जिसमें 9026051 पुरुष और 7750356 महिला मतदाता हैं। चुनाव आयोग ने 03 विशेष प्रेक्षक, 08 सामान्य प्रेक्षक, 05 पुलिस प्रेक्षक तथा 12 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 1451 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 190 जोनल मजिस्ट्रेट, 222 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 1599 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए 4213 भारी वाहन, 3251 हल्के वाहन तथा 79338 मतदान कार्मिक लगाए गए हैं। चुनाव में मतदान के लिए 17230 ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, 17331 बैलट यूनिट तथा 17443 वीवीपैट तैयार किए गए हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए चुनाव आयोग ने 6841 निरीक्षक-उपनिरीक्षक, 39642 मुख्य आरक्षी और आरक्षी, 28784 होमगार्ड्स तैनात किए गए थे। इसके साथ ही 60 कंपनी पीएसी, 239 कम्पनी सीएपीएफ और बीएसएफ की तैनाती हुई थी। वहीं, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी और आरपीएफ जवानों को भी तैनात किया गया था। इसके अलावा 5066 ग्राम चौकीदार और 105 पीआरडी जवान भी मतदान स्थलों पर नजर रखा।

Live Updates

  • 26 April 2024 3:54 AM GMT

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: नारी शक्ति में मतदान को लेकर भारी उत्साह

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: नारी शक्ति में मतदान को लेकर भारी उत्साह


  • 26 April 2024 3:52 AM GMT

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: अमरोहा में सुबह 9 बजे तक 14.88% मतदान

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर दूसरे चरण के तहत वोटिंग हो रही है, हर जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अमरोहा सीट पर सुबह 9 बजे तक 14.88% प्रतिशत मतदान हुआ है। 

  • UP Lok Sabha Election 2024 Live: मेरठ से बसपा प्रत्याशी ने किया मतदान
    26 April 2024 3:47 AM GMT

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: मेरठ से बसपा प्रत्याशी ने किया मतदान

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: मेरठ लोकसभी सीट से बसपा प्रत्याशी देवदत्त त्यागी ने मतदान किया।

  • 26 April 2024 3:45 AM GMT

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: वोट संविधान के द्वारा दिया गया हक़ और जिम्मेदारी: अखिलेश यादव

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा आपका एक वोट संविधान के द्वारा दिया गया हक़ भी है और ज़िम्मेदारी भी। ख़ुद भी वोट डालें और आसपास के मतदाताओं को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें!


  • 26 April 2024 3:23 AM GMT

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: अलीगढ़ में भी कई जगह EVM खराब

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: अलीगढ़ के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है, कई मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। वहीं, मतदान शुरू होते ही कई स्थानों पर ईवीएम खराब होने की सूचना मिली है। अभी तक 11 स्थान पर ईवीएम , 11 कंट्रोल यूनिट एवं 41 वीवी पैट खराब होने की सूचना है। जिन्हें बदला जा रहा है।

  • 26 April 2024 3:04 AM GMT

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: वोट डालना हमारा देश के प्रति कर्तव्य: अरुण गोविल

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: मेरठ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अरुण गोविल ने कहा कि मैं सभी से अपील करना चाहता हूं कि सब लोगों को वोट जरूर डालना चाहिए। ये हमारा देश के प्रति कर्तव्य है। मतदान हमारा अधिकार है।  

  • 26 April 2024 3:02 AM GMT

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: संविधान बचाने के लिए वोट करें: सपा

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: समाजवादी पार्टी ने दूसरे चरण के लिए जारी मतदान के बीच कहा है कि  पहले मतदान- फ़िर जलपान! आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण है। सभी मतदाता भाइयों और बहनों से आग्रह है कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए, PDA के हक़ और सम्मान के लिए, देश व प्रदेश की खुशहाली और तरक्की के लिए अधिक से अधिक मतदान करें। जय हिन्द! जय समाजवाद!!


  • 26 April 2024 2:28 AM GMT

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: बागपत में कई मतदान केंद्रों पर EVM खराब

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: दूसरे चरण के लिए जारी मतदान के बीच बागपत के सिसाना गांव में बूथ संख्या 275 पर ईवीएम खराब हो गई। बड़ौत विधानसभा क्षेत्र में भी ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना मिल रही है। वहीं, अमीनगर सराय के बूथ संख्या 105 पर करीब 20 मिनट तक ईवीएम मशीन खराब रही। इसके बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट ने ठीक करवाई है। 

  • 26 April 2024 2:24 AM GMT

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: BJP उम्मीदवार अतुल गर्ग ने पत्नी संग डाला वोट

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: गाजियाबाद से भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार अतुल गर्ग ने दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान अपनी पत्नी के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाला है। उन्होने मतदान के बाद कहा कि जीत का गारंटी पक्की है।

  • 26 April 2024 2:08 AM GMT

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: कांग्रेस की ’गरीबी हटाओ’ की तरह भाजपा ने भी की बड़ी वादाखिलाफी: मायावती

    UP Lok Sabha Election 2024 Live: दूसरे चरण की जारी वोटिंग के बीच बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि देश में आज लोकसभा के लिए दूसरे चरण के मतदान में खासकर गरीबों, बेरोजगारों, किसानों, महिलाओं व अन्य वंचितों को यह जरूर सोचना है कि भाजपा के अच्छे दिन तो आपने ला दिए लेकिन आपके ’अच्छे दिन’ लाने के उनके बहुप्रचारित लुभावने वादे का क्या हुआ? बल्कि उनका जीवन इतना त्रस्त क्यों? कांग्रेस के ’गरीबी हटाओ’ की तरह भाजपा द्वारा भी बड़ी वादाखिलाफी, जबकि देश को संविधान के मानवतावादी व कल्याणकारी पवित्र उद्देश्य के तहत चलाकर बहुजनों का अपेक्षित विकास सरकार का मूल कर्तव्य। फिर करोड़ों गरीबों, एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यकों का जीवन लगातार लाचार, बदहाल क्यों? किसी व्यक्ति या पार्टी विशेष के बजाय देश व देश के करीब सवा सौ करोड़ मेहनतकश जनता की गरीबी व बेरोजगारी-मुक्त ’अच्छे दिन’ लाने के लिए वोट करने में ही देश व जनहित निहित। देश में बहुजन-हितैषी ’अच्छी सरकार’ के लिए वोट करने के लिए आगे आयें। अतः ’पहले मतदान फिर जलपान’।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story