×

1 रात में टॉपलेस लड़कियों पर करोड़ों खर्च, जाने कौन हैं इंस्टाग्राम किंग

इंस्टाग्राम किंग के नाम से मशहूर अमेरिकी शख्स डैन बिल्जेरियन ने लंदन में  शानदार लैविश पार्टी आयोजित की। डैन की पार्टी के लिए पूरे होटल को किराए पर लिया गया था। टॉपलेस लड़कियों के साथ पार्टी पर डैन करोड़ों रुपये खर्च करते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 13 July 2019 10:24 AM GMT
1 रात में टॉपलेस लड़कियों पर करोड़ों खर्च, जाने कौन हैं इंस्टाग्राम किंग
X
Dan Belgian

नई दिल्ली : इंस्टाग्राम किंग के नाम से मशहूर अमेरिकी शख्स डैन बिल्जेरियन ने लंदन में शानदार लैविश पार्टी आयोजित की। डैन की पार्टी के लिए पूरे होटल को किराए पर लिया गया था। टॉपलेस लड़कियों के साथ पार्टी पर डैन करोड़ों रुपये खर्च करते हैं।

यह भी देखें... बरेली: MLA की बेटी साक्षी मिश्रा से शादी करने वाले अजितेश के घर पुलिस तैनात

ऑल नाइट वाली अनलिमिटेड शैंपेन पार्टी

डैन 11 जुलाई की रात लैविश पार्टी में देर से शामिल हुए। पार्टी में लोगों के लिए अनलिमिटेड शैंपेन की व्यवस्था की गई थी और सारी रात लोग शराब पी सकते थे।

डैन के खुद के कमरे में आठ लोगों को खाने के लिए टेबल लगाया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनके कमरे में कुछ चुनिंदा मेहमानों को ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक रात की पार्टी पर डैन ने 4.3 करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए। वह अपने नए ब्रांड को प्रमोट करने के लिए इंग्लैंड पहुंचे थे।

डैन करीब 700 करोड़ के मालिक बताए जाते हैं। फैमिली ट्रस्ट फंड और पोकर गेम्स में भारी निवेश से उनकी आय होती है। कई बार वे मोटी रकम हार भी जाते हैं।

यह भी देखें... John Abraham की Batla House का नया गाना हुआ रिलीज, इस गाने का है रीमेक

पार्टी के दौरान डैन ने लड़कियों से बातें न के बराबर की। उनके आसपास बैठी लड़कियां अपने फोन में बिजी दिखीं। पार्टी में शामिल 22 साल की एक मॉडल टेलर जेडे नोवोआ ने बताया कि वे सोशल मीडिया से जुड़ीं। एक दोस्त ने उनसे पूछा था कि क्या वह पार्टी करना चाहेंगी।

इंस्टाग्राम पर डैन के 2 करोड़ 74 लाख फॉलोअर्स हैं। ज्यादातर फोटोज में वह बिकिनी पहनीं लड़कियों के साथ पार्टी करते नजर आते हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story