×

Bhojpuri Latest Song: अरविंद अकेला कल्लू संग माही श्रीवास्तव ने मचाई धूम, वीडियो हुआ वायरल

Bhojpuri Latest Song: भोजपुरी गाने रिलीज होते ही हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छा जाते हैं। आज कल भोजपुरी गानों का क्रेज लोगों के बीच कुछ ज्यादा ही है, इंस्टाग्राम पर भी भोजपुरी गानों पर यूजर्स जमकर Reels बना रहें हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 10 May 2023 5:18 PM GMT
Bhojpuri Latest Song: अरविंद अकेला कल्लू संग माही श्रीवास्तव ने मचाई धूम, वीडियो हुआ वायरल
X
Aaj Ekra Pa Kaal Okra Pa Bhojpuri New Song (Photo- Social Media)
Bhojpuri Latest Song: भोजपुरी गाने रिलीज होते ही हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छा जाते हैं। आज कल भोजपुरी गानों का क्रेज लोगों के बीच कुछ ज्यादा ही है, इंस्टाग्राम पर भी भोजपुरी गानों पर यूजर्स जमकर Reels बना रहें हैं। नए हों या पुराने भोजपुरी के सभी गाने ट्रेंडिंग में ही रहते हैं।

अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना हुआ रिलीज

भोजपुरी अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू भी अपने काम की वजह से खूब नाम कमा रहें हैं, वह भी भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी दमदार पहचान बनाने में लगे हुए हैं, अरविंद अकेला कल्लू एक्टिंग के साथ ही बेहतरीन गायक भी हैं और अबतक भोजपुरी में उन्होंने न जाने कितने हिट गाने दिए हैं।
अरविंद अकेला कल्लू का आज एक नया गाना रिलीज हुआ है, जो यूट्यूब पर गर्दा उड़ा रहा है। अरविंद अकेला कल्लू के हालिया रिलीज हुए वीडियो सॉन्ग का नाम "आज एकरा पास कल ओकरा पास" है, जो तेजी से हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।

अरविंद अकेला संग नजर आईं ये भोजपुरी हसीना

भोजपुरी अभिनेता और सिंगर अरविंद अकेला संग "आज एकरा पास कल ओकरा पास" गाने में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव नजर आ रहीं हैं। माही श्रीवास्तव एक बेहतरीन डांसर हैं और अबतक कई भोजपुरी गाने में वह अपना कमाल का डांस दिखा चुकीं हैं। वहीं अब आज रिलीज हुए इस गाने में भी माही श्रीवास्तव ने अपना शानदार जलवा दिखाया है। माही श्रीवास्तव के बेहतरीन डांस स्टेप और अरविंद अकेला कल्लू के धांसू स्वैग ने इस गाने को एक लेवल ऊपर पहुंचा दिया है।
पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

इस भोजपुरी सिंगर ने दी गाने को अपनी आवाज

"आज एकरा पास कल ओकरा पास" बेहद ही धमाकेदार है, गाने को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और वहीं व्यूज भी धड़ल्ले से बढ़ते ही जा रहा है। बताते चलें कि इस म्यूजिक वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू के साथ ही शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है, लिरिक्स अजय बच्चन द्वारा लिखा गया है और म्यूजिक रोशन सिंह ने कंपोज किया है, जबकि इस गाने के म्यूजिक वीडियो को डायरेक्ट किया है भोजपुरिया ने।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story