×

Bhojpuri Hit Song: जब लड़का बन आम्रपाली ने संभावना सेठ संग लगाया था ठुमका, क्या आपने देखा है ये मजेदार वीडियो

Bhojpuri Hit Song: भोजपुरी सिनेमा तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है, आज कल भोजपुरी गानों की बहुत ज्यादा पूछ है, कोई भी फंक्शन भोजपुरी गानों के बिना अधूरा सा लगता है।

Shivani Tiwari
Published on: 21 May 2023 8:04 PM GMT
Bhojpuri Hit Song: जब लड़का बन आम्रपाली ने संभावना सेठ संग लगाया था ठुमका, क्या आपने देखा है ये मजेदार वीडियो
X
Aamrapali Dubey song Pahir Ke Pet Ke Niche Saari (Photo- Social Media)
Bhojpuri Hit Song: भोजपुरी सिनेमा तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है, आज कल भोजपुरी गानों की बहुत ज्यादा पूछ है, कोई भी फंक्शन भोजपुरी गानों के बिना अधूरा सा लगता है। जहां एक तरह भोजपुरी गाने किसी भी फंक्शन में जान डाल देते हैं वहीं भोजपुरी सिनेमा अपनी अश्लीलता के लिए भी जाना जाता है। कई बार तो फिल्मों और गानों में हद से ज्यादा बोल्ड सीन होते हैं, लेकिन साथ ही भोजपुरी में कुछ ऐसे भी गाने हैं जिसे दर्शक खूब एंजॉय करते हैं।

वायरल हुआ आम्रपाली दुबे का यह वर्षों पुराना गाना

भोजपुरी हसीना आम्रपाली दुबे जहां इन दोनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म "माई" को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं हैं वहीं इसी बीच उनका एक वर्षों पुराना गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। जी हां!! इस गाने का नाम "पहिर के पेट के नीचे साड़ी" है।

लड़का बन आम्रपाली दुबे ने लगाए ठुमके

आम्रपाली दुबे का गाना "पहिर के पेट के नीचे साड़ी" बेहद मजेदार है। इस गाने में आम्रपाली दुबे लड़का बन संभावना सेठ के साथ जबरदस्त ठुमके लगा रहीं हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन जुगलबंदी देखते बन रही है। वीडियो सॉन्ग में आम्रपाली रेड कुर्ता और धोती पहने नजर आ रहीं हैं साथ ही उन्होंने बाल भी लड़कों की तरह ही छोटे-छोटे किए हुए हैं, वहीं संभावना सेठ ने उनके साथ जमकर ठुमका लगाया है। यह गाना सिर्फ यूट्यूब पर ही नहीं बल्कि हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी ट्रेंड कर रहा है।

पूरा गाना देखने के लिए यहां क्लिक करें

इस सिंगर द्वारा गाया गया है गाना

आम्रपाली और संभावना सेठ पर फिल्माया गए इस गाने को कल्पना और हनी बी ने गाया था, लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखें थे, जबकि म्यूजिक ओम झा ने कंपोज किया था। बताते चलें कि गाना "पहिर के पेट के नीचे साड़ी" फिल्म "लागल रहा बताशा" का है, जो इतने सालों बाद भी यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में आ गया है। गाने को आज भी दर्शक बार-बार सुनना पसंद कर रहें हैं। सिर्फ यही नहीं इस गाने पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर Reels भी बना रहें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story