Raghav Parineeti Engagement: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई फिक्स, इस तारीख को यहां होगा इंगेजमेंट

Raghav Parineeti Engagement: 13 मई को दोनो सगाई करने जा रहे हैं। इस खबर की पुष्टी आम आदमी पार्टी की ओर से की गई है।

Anant Shukla
Published on: 9 May 2023 6:18 PM GMT (Updated on: 9 May 2023 6:19 PM GMT)
Raghav Parineeti Engagement: राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई फिक्स, इस तारीख को यहां होगा इंगेजमेंट
X
Raghav Chadha and Parineeti Chopra (Photo-Social Media)

Raghav Parineeti Engagement: आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई की तारीख फीक्स हो गई। काफी दिनों से दोनो एक दूसरे को डेट कर रहे थे। बीते कुछ महीनों से ये जोड़ी कई जगहों पर साथ देखे जाने के बाद चर्चा में थी। तारीख के ऐलान के बाद अब सभी अफवाहों पर विराम लग गया। 13 मई को दोनो सगाई करने जा रहे हैं। इस खबर की पुष्टी आम आदमी पार्टी की ओर से की गई है। हालांकि दोनो से एक दूसरे के रिस्ते के बारे में जब भी पूंछा गया तो दोनों ने खबरों को गलत बताया।

इन दोनों के प्यार के चर्चे मार्च महीने में एक ही रेस्त्रां में देखे जाने के बाद सामने आई थी। इसके बाद दोनों को दिल्ली-मुंबई में कई जगहों पर साथ देखा गया था। हाल ही में दोनों लोग साथ मोहाली स्टेडियम में आईपीएल मैच देखने पहुंचे थे। इसके बाद चर्चाएं और तेज हो गई।

बता दें की राघव परिणीति चोपड़ा की प्यार के चर्चे राज्यसभा तक पहुंच चुका है। राज्यसभा के सभापति ने राघव को छेड़ने के लिए मजाकिया लहजे में उठा दिया था। न्यूज चैनलों व एजेंसियों द्वारा राघव चड्डा से परिणीति चोपड़ा के बारे में पुछने पर मुश्कुराते हुए कहते थे कि परिणीति नहीं राजनीति के बारे में सवाल करिए।

कई राजनेताओं ने इनके रिस्तों का जिक्र कर चुके हैं। आप विधायक तो बिते महीने परिणीति और उनके रिस्ते के लिए बधाई तक दे दी थी। इनकी जोड़ी रागनीति नाम से सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।

Anant Shukla

Anant Shukla

Next Story