×

सदमे में ये एक्टर: अभी-अभी हुआ इनके पिता का निधन

बॉलीवुड में फिल्म लव,सेक्स,धोका से कदम रखने वाले एक्टर राजकुमार राव आज काफी प्रसिद्ध हो चुके हैं। राजकुमार को ये उपलब्धि काफी समय बाद और बड़ी मुस्किल से मिली।

Roshni Khan
Published on: 6 Sept 2019 12:57 PM
सदमे में ये एक्टर: अभी-अभी हुआ इनके पिता का निधन
X

गुरुग्राम: बॉलीवुड में फिल्म लव,सेक्स,धोका से कदम रखने वाले एक्टर राजकुमार राव आज काफी प्रसिद्ध हो चुके हैं। राजकुमार को ये उपलब्धि काफी समय बाद और बड़ी मुस्किल से मिली। उनके अंदर टैलेंट तो था लेकिन किसी ने उससे सपोर्ट नहीं किया। लेकिन फिल्मों में अपने अच्छे प्रदर्शन की वजह से लोगों ने उन्हें खूब पसंद किया।

ये भी देखें:जानिए क्यों पाकिस्तान फिल्में देखकर भारत से कर रहा है जंग की तैयारी?

आज उनकी दमदार एक्टिंग की वजह से उन्हें बहुत सी फ़िल्में ऑफर होती हैं। वो अपना हर रोल बखूबी निभाते हैं। लेकिन इस टाइम वो मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। राजकुमार बहुत परेशान हैं क्योंकि उनके पिता अब नहीं रहे हैं। 60 साल की उम्र में उनके पिता का निधन हो गया। राजकुमार के पिता सतपाल यादव पिछले कई दिनों से बीमार थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार देर रात उन्होंने मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्करा भी वही।

आपको बता दें कि राजकुमार राव नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं। राजकुमार राव उन बेहतरीन एक्टर्स में से हैं जो सिर्फ और सिर्फ अपनी मेहनत से आज बॉलीवुड के खास मुकाम पर पहुंच गए हैं। राजकुमार का जन्म 31 अगस्त 1984 को गुरुग्राम (हरियाणा) में हुआ था। राजकुमार ने 10वीं कक्षा में ही एक्टिंग करने का फैसला ले लिया था। पढ़ाई के दौरान ही राजकुमार राव थिएटर भी किया करते थे।

ये भी देखें:मोदी की इको फ्रेंडली रैली: देंखे आखिर क्यों है ये इतनी ज्यादा खास

कड़ी मेहनत के बाद इस मुकाम पर पहुंचे है राजकुमार

राजकुमार आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक पहुंचना इतना आसान नहीं था। इसके लिए उन्हें बहुत ही स्ट्रगल करना पड़ा था। अपने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद ये खुलासा करते हुए कहा था, ऐसा कई बार हुआ जब मुझे गोरा रंग और मसल्स बॉडी नहीं होने की वजह से मूवी में कास्ट नहीं किया गया। मैंने शुरुआती दौर में मुंबई में सौ से ज्यानदा ऑडिशन दिए, यहां गुजारा करने के लिए कई एड फिल्मेंआ की।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!