×

मोदी की इको फ्रेंडली रैली: देंखे आखिर क्यों है ये इतनी ज्यादा खास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के रोहतक में 8 सितंबर को विजय संकल्प रैली करेंगे। प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम शुरु करने के अपील के बाद ये प्रधानमंत्री मोदी की पहली इको फ्रेंडली रैली होगी।

Shreya
Published on: 31 March 2023 1:29 PM GMT
मोदी की इको फ्रेंडली रैली: देंखे आखिर क्यों है ये इतनी ज्यादा खास
X
मोदी की इको फ्रेंडली रैली: देंखे आखिर क्यों है ये इतनी ज्यादा खास

हरियाणाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के रोहतक में 8 सितंबर को विजय संकल्प रैली करेंगे। प्लास्टिक के खिलाफ मुहिम शुरु करने के अपील के बाद ये प्रधानमंत्री मोदी की पहली इको फ्रेंडली रैली होगी।

पीएम मोदी की होगी पहली इको फ्रेंडली रैली-

प्रधानमंत्री मोदी के प्लास्टिक के खिलाफ शुरु की गई मुहिम के बाद अब रैलियों में भी इसकी झलक दिखेगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के रोहतक में 8 सितंबर को विजय संकल्प रैली करेंगे। जो पीएम मोदी की पहली इको फ्रेंडली रैली होगी। माना ये भी जा रहा है कि प्रधानमंत्री की इस रैली के बाद अब उनके हर रैली में इको फ्रेंडली मॉडल शामिल होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का 8 सितंबर को ही रोहतक में जनआशीर्वाद यात्रा का समापन होना है और प्रधानमंत्री मोदी इसी मौके पर विजय संकल्प रैली की शुरुआत करेंगे।

यह भी पढ़ें: अब छाया मोदी-सोफा: रुस में पीएम ने किया ऐसा, देखती रह गई दुनिया

इस रैली को पूरी तरह से इको फ्रेंडली बनाने के लिए रैली में प्लास्टिक के बजाय कपड़े के झंडों का प्रयोग किया जाएगा। कार्यकर्ता भी रैली में कपड़े से ही बने झंडों का इस्तेमाल करेंगे। आपको बता दें कि इस रैली में शामिल होने वाले 3 लाख से ज्यादा पन्ना प्रमुख के लिए 10 से 12 हजार पानी से भरे मिट्टी के मटकों का व्यवस्था की जाएगी। वहीं पशु मेला ग्राउंड को 40 सेक्टरों में बांटा गया है और हर पंडाल में पानी के मटकों की व्यस्था की जाएगी।

हरियाणा में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ये चुनाव अक्टूबर में होंगे हालांकि चुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। लेकिन पार्टी अभी से चुनावी रैली में जुट गई है। जहां हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जनआशीर्वाद यात्रा निकाला। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी चुनावी रैली शुरु कर दी है। अब प्रधानमंत्री वहां विजय संकल्प रैली करेंगे।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार के 100 दिन पूरे, दूसरे कार्यकाल में लिए ये बड़े फैसले

Shreya

Shreya

Next Story