×

शनाया की बॉलीवुड में एंट्री: करण जौहर बनाएंगे ये फिल्म, इनको भी किया है लाॅन्च

शनाया कपूर जल्द बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली हैं। इसकी खबर करण जौहर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। करण जौहर ने लिखा - "शनाया कपूर का #DCASquad में स्वागत है।

Newstrack
Published on: 22 March 2021 9:14 AM GMT
शनाया की बॉलीवुड में एंट्री: करण जौहर बनाएंगे ये फिल्म, इनको भी किया है लाॅन्च
X
शनाया की बॉलीवुड में एंट्री: करण जौहर बनाएंगे ये फिल्म, इनको भी किया है लाॅन्च photos (social media)

मुंबई : बॉलीवुड जगत में एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द एंट्री लेने वाली है। आपको बता दें कि इनकी पहली फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के साथ शुरू होने वाली है। बताया जा रहा है कि शनाया ने धर्मा कार्नर स्टोन एजेंसी ज्वॉइन कर ली है। इसके साथ सोशल मीडिया पर करण जौहर ने शनाया के फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर की है।

बॉलीवुड में शनाया कपूर कर रही एंट्री

शनाया कपूर जल्द बॉलीवुड में एंट्री लेने वाली हैं। इसकी खबर करण जौहर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। करण जौहर ने लिखा - "शनाया कपूर का #DCASquad में स्वागत है। इसके साथ इन्होंने बताया कि इस जुलाई शनाया की पहली फिल्म की शानदार जर्नी शुरू होने वाली है। " शनाया ने भी इस खबर को अपने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस से शेयर की है।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इंस्टाग्राम पर शेयर की यह पोस्ट

शनाया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अपनी फोटोज शेयर करते हुए लिखा - आज दिन की शुरुआत बड़े अच्छे तरीके से हुई। इसके साथ उन्होंने कहा कि Dharma Cornerstone Agency के परिवार के साथ नई जर्नी शुरू। अपनी पहली फिल्म करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं, इस जुलाई धर्मा मूवी के साथ #DCASquad .

ये भी पढ़े.....कोरोना की दूसरी लहर- नए स्ट्रेन बन सकते हैं जान की आफत, ये जानकारी बेहद जरूरी

बॉलीवुड से पहले भी काफी पॉपुलर हैं शनाया

शनाया कपूर बहन जान्हवी कपूर के साथ फिल्म गुंजन सक्सेना में असिस्टेंट थी। बताया जाता है कि शनाया ने इससे पहले वेब सीरीज लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में भी नजर आ चुकी हैं। आपको बता दें कि शनाया बॉलीवुड में आने से पहले भी काफी पॉपुलर है। इनके इंस्टाग्राम पर 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इनके आए दिन फोटोशूटकाफी वायरल हुआ करते हैं।

ये भी पढ़े.....दीपिका पादुकोण ने लगाया अमिताभ बच्चन पर ऐसा आरोप, जानकर हो जाएंगे हैरान

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story