×

नागिन को बिच्छू ने बुरी तरह काटा, ये हैरतअंगेज टास्क देख कांप उठे दर्शक

कलर्स चैनल का जाना-माना शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में कंटेस्टेंट्स को हैरतअंगेज और खतरनाक टास्क दिए जा रहे हैं। इस बार के सीजन में सीरियल नागिन की एक्ट्रेस अदा खान ने भी हिस्सा लिया है।

Roshni Khan
Published on: 17 March 2020 9:12 AM GMT
नागिन को बिच्छू ने बुरी तरह काटा, ये हैरतअंगेज टास्क देख कांप उठे दर्शक
X
नागिन को बिच्छू ने बुरी तरह काटा, ये हैरतअंगेज टास्क देख कांप उठे दर्शक

मुंबई: कलर्स चैनल का जाना-माना शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में कंटेस्टेंट्स को हैरतअंगेज और खतरनाक टास्क दिए जा रहे हैं। इस बार के सीजन में सीरियल नागिन की एक्ट्रेस अदा खान ने भी हिस्सा लिया है। अदा ने अब तक कई टफ स्टंट्स कर खुद को साबित किया है। रविवार के एपिसोड में अदा खान ने फिर से साबित किया कि वे किसी से कम नहीं हैं।

ये भी पढ़ें:शराबी बाप ने मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, बाद में खुद भी की आत्महत्या

बीते एपिसोड्स में खतरों के खिलाड़ी में टीम टास्क हुए। दो टीमें बनाई गईं। अदा खान एक्टर करण पटेल की टीम का हिस्सा थीं। एक टास्क के दौरान अदा को बिच्छुओं ने काट लिया। जिसके बाद उनके हाथों से खून भी आने लगा। अदा को पूरी बॉडी पर बिच्छुओं ने काटा, लेकिन अदा ने हार नहीं मानीं। उन्होंने डटकर टास्क किया और अपनी टीम को जिताया। टास्क खत्म होने के बाद अदा को मेडिकल टीम ने चेक किया।

क्या था स्टंट?

स्टंट में अदा खान के साथ कोरियोग्राफर धर्मेश थे। एक खिलाड़ी को बॉक्स में लेटना था। उसमें 300 बिच्छू छोड़े गए। दूसरे खिलाड़ी को एक मास्क पहनना था। उसे बिच्छुओं को मास्क के अंदर कलेक्ट कर एक बॉक्स में डालने थे। टास्क को पूरा करने के लिए 3 मिनट का टाइम दिया गया। जो टीम ज्यादा बिच्छू निकालेगी वो ये टास्क जीतेगी।

ये भी पढ़ें:MP: कमलनाथ ने राज्यपाल को फिर लिखा खत, लगाया ये बड़ा आरोप

इस टास्क के दौरान अदा-धर्मेश के अपोजिट मलिष्का और शिविन नारंग थे। इस टास्क में अदा-धर्मेश की टीम जीती। उन्होंने 70 बिच्छू निकाले थे। आपको बता दें, अदा को खतरों के खिलाड़ी में काफी पसंद किया जा रहा है। अदा अपने स्टंट को लेकर काफी फोकस रहती हैं। अदा टीवी की पॉपुलर में से एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बहुत से टीवी शोज किए है और लास्ट वो नागिन में नजर आईं थी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story