×

ये मशहूर एक्ट्रेस बनीं मां, दिया बेटे को जन्म, पति ने शेयर की गुड न्यूज

अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी ने फैन्स को प्रेग्नेंसी की खुशखबरी पिछले साल अक्टूबर के महीने में दी थी। अनीता और रोहित ने एक बेहद क्यूट वीडियो के जरिए इंस्टाग्राम पर बताया था कि वे मां-बाप बनने वाले हैं

suman
Published on: 10 Feb 2021 4:01 AM GMT
ये मशहूर एक्ट्रेस बनीं मां, दिया बेटे को जन्म, पति ने शेयर की गुड न्यूज
X
उनके पति रोहित रेड्डी ने ये खबर शेयर की।इस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी ।

मुंबई: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी के फैंस के लिए खुशखबरी है। अनिता मां बन गई हैं। उनके घर में बेटे ने जन्म लिया है। उनके पति रोहित रेड्डी ने ये खबर शेयर की।इस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी ।

9 फरवरी को दिया बेटे को जन्म

सोशल मीडिया पर ये खुशखबरी शेयर करते हुए रोहित ने लिखा, “ओह बॉय!” तस्वीर में आप देख सकते हैं कि रोहित, अनीता के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं और अनीता बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। साथ ही तारीख लिखी है, 9 फरवरी, 2021। अनीता ने 9 फरवरी को ही बेटे को जन्म दिया है। उनके पोस्ट शेयर करने के बाद उनको अपने फैंस और इंडस्ट्री के लोगों से काफी बधाइयां मिल रही हैं।

यह पढ़ें...किसान आंदोलन पर फैसला: संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक आज, बनेगा आगे का प्लान

वीडियो शेयर कर बताया

बता दें कि अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी ने फैन्स को प्रेग्नेंसी की खुशखबरी पिछले साल अक्टूबर के महीने में दी थी। अनीता और रोहित ने एक बेहद क्यूट वीडियो के जरिए इंस्टाग्राम पर बताया था कि वे मां-बाप बनने वाले हैं वीडियो में अनीता और रोहित ने अपने रिश्ते को दिखाया। कैसे उनका रिश्ता दोस्ती से शुरू हुआ थ। फिर दोनों को प्यार हुआ, दोनों ने शादी की और अब अनीता प्रेग्नेंट हैं।

यह पढ़ें...बॉर्डर पर हमला: पाकिस्तानी सेना ने बरसाईं गोलियां, एक्शन में आ गए भारतीय जवान

पहचान मिली

अनीता ने साल 2013 में रोहित रेड्डी संग शादी की थी। एक्ट्रेस टीवी ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की भी कई सारी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। वे सबसे पहले साल 1999 में ताल फिल्म में नजर आईं थीं ।अनिता हसनंदानी को टीवी पर काम की वजह से घर घर पहचान मिली ।उन्होंने एकता कपूर के सीरियल ‘काव्यांजलि’ से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। इसके बाद ‘ये हैं मोहब्बते’, ‘नागिन’ जैसी सीरियल्स में भी उन्होंने काम किया। बच्चे के जन्म से पहले तक वो ‘नागिन-5’ सीरियल में काम कर रही थी, जिसमें उनका नाम विशाखा है।

suman

suman

Next Story