×

सेलिब्रेशन का डबल धमाका: एक्ट्रेस ने वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर किया बेबीमून

अनीता और रोहित ने एक बेहद क्यूट वीडियो के जरिए इंस्टाग्राम पर बताया है कि वे माता-पिता बनने वाले हैं। अनीत अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंज्वॉय भी कर रही हैं

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 15 Oct 2020 5:11 AM GMT
सेलिब्रेशन का डबल धमाका: एक्ट्रेस ने वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर किया बेबीमून
X
रोहित रेड्डी और अनीता हसनंदानी की मुलाकात कॉमन दोस्तों की वजह से हुई थी।

मुंबई : कोविड-19 में बहुत लोगों के मम्मी पापा बनने का सपना पूरा हो रहा है जो काम में व्यस्तता की वजह से पैरेंट्स बनने से डर रहे थे वो सब इस समय गुड न्यूज का इंतजार कर रहे हैं। इस कड़ी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी का जुड़ गया है। जो शादी के 7 साल बाद प्रेग्नेंट है।

बेबीमून सेलिब्रेशन

अनीता हसनंदानी जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं। सालों बाद उनके घर पर ये खुशियां आ रही हैं। अपने आने वाले बच्चे के लिए अनीता और उनके पति रोहित शेट्टी बहुत खुश और एक्साइटेड हैं। 14 अक्टूबर को उनकी शादी को 7 साल पूरे हो गए हैं, इस मौके पर उन्होंने बेबीमून सेलीब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया रक शेयर कीं।

यह पढ़ें....डोनाल्ड ट्रंप के बेटे पर बड़ी खबरः मां मेलानिया ने किया खुलासा, हुई ऐसी हालत

अनीता ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वो अपने पति के साथ बहुत खुश औ इन पलों को जी रही हैं। फोटोज को शेयर करते हुए अनीता ने लिखा, स्वाइप कीजिए। फोटोज में सबसे बड़ा बेबी भी नजर आएगा। अनीता के आस-पास ढेर सारे काले-सफेद और गोल्डन कलर के गुब्बारे बिखरे नजर आ रहे हैं। फोटोज में अनीता ब्लैक कलर का पोल्का डॉट्स वाला आउटफिट पहने नजर आ रही हैं। अनीता का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।

लव एट फर्स्ट साइट

पति रोहित रेड्डी ने सोशल मीडिया पर अपनी और अनीता की कई फोटोज को शेयर की है। नेवी ब्लू रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनी हैं। अनीता और रोहित की इन तस्वीरों को यूजर काफी पसंद कर रहे हैं इन दोनों की शादी 14 अक्टूबर 2013 को हुई थी। अपनी और अनिता की पहली मुलाकात के बारे में रोहित बताते हैं कि उनका प्यार लव एट फर्स्ट साइट था।

यह पढ़ें....कोरोना पर अच्छी खबर: भारतीय वैज्ञानिक का कमाल, पहली बार मिली ये जानकारी

ऐसे मिले फिर प्यार हुआ

वो दोनों एक ही जिम में जाते थे, जिसके बाद उन्होंने एकदिन अनिता को एक पब के बाहर अपनी गाड़ी का इंतजार करते हुए देखा था। उन्होंने देखते ही उन्हें अप्प्रोच करने का फैसला लिया था। अपने प्यार का इजहार करने के लिए उन्होंने फेसबुक का सहारा भी लिया था, जिसके बाद उन्होंने सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2013 में शादी की, दोनों ने नच बलिए में भी पावर कपल के तौर पर पार्टिसिपेट किया था।

पहले ही बताया था

अनीता के दोस्तों उनकी बेबीमून की फोटोज को देखकर उन्हें बधाई दी। एक्ट्रेस अदा खान, रिद्धिमा पंडित, माही विज, सौम्या टंडन, एली गोनी, वाहबिज दोराबजी और कई अन्य कलाकारों ने बधाईयां दी है।बता दें कि अनीता हसनंदानी ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि वे जल्द ही एक बेबी प्लान करेंगी। अब अनीता और रोहित ने वीडियो से फैंस को खुशखबरी दे दी । कई सेलेब्स बेबी प्लानिंग कर चुके हैं और मां-बाप के रोल को निभाने के लिए तैयार हैं।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story