×

एक्ट्रेस को राहत: कल तक थी परेशान, आज मां का हो रहा इलाज

एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने कल यानि शुक्रवार को बताया था कि उनकी मां कोरोना पॉजिटिव है। और उनका इलाज नहीं हो पा रहा है। इस बात को लोकर वो बहुत परेशान थी। कि किसी अस्पताल में उनकी मां को बेड नहीं मिल रहा है। आज आखिरकार अस्पताल में एक्ट्रेस की मां को बेड मिल गया है। इस बात की जानकारी दीपिकी ने खुद इंस्टाग्राम पर दी है।

suman
Published on: 13 Jun 2020 1:15 PM GMT
एक्ट्रेस को राहत: कल तक थी परेशान, आज मां का हो रहा इलाज
X

मुंबई : एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने कल यानि शुक्रवार को बताया था कि उनकी मां कोरोना पॉजिटिव है। और उनका इलाज नहीं हो पा रहा है। इस बात को लोकर वो बहुत परेशान थी। कि किसी अस्पताल में उनकी मां को बेड नहीं मिल रहा है। आज आखिरकार अस्पताल में एक्ट्रेस की मां को बेड मिल गया है। इस बात की जानकारी दीपिकी ने खुद इंस्टाग्राम पर दी है।

यह पढ़ें...80 के दशक में दूरदर्शन के हिट शो, हर उम्र के लोगों का रखा था ख्याल

मां का इलाज शुरू होने पर दीपिका ने एक पोस्ट शेयर कर दिल्ली सरकार को शुक्रिया अदा किया है। इंस्टाग्राम पर दीपिका ने लिखा, 'दिल्ली सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय का शुक्रिया। उन्होंने मेरे वीडियो और ट्वीट का जल्द से जल्द जवाब दिया और आखिरकार मेरी मां को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में दाखिला मिल गया। मैं आशा करती हूं कि वो जल्द ठीक हो जाएंगी।

कल बताई थी पूरी बात

बता दें कि सोशल मीडिया के साथ एक चैनल से बातचीत में दीपिका ने बताया था, “कि उनकी मां की रिपोर्ट्स आई और पता चला कि वे कोरोना पोजिटिव हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि - उनकी मां की रिपोर्ट्स आई और पता चला कि वे कोरोना पोजिटिव हैं। उनकी फैमिली में और 45 लोग हैं जो मेरी मम्मी के कांटेक्ट में आए हैं। उनकी दादी हैं जो 90 साल की हैं और जिन्हें अब सांस लेने में प्रॉब्लम हो रही है, उनके पापा को भी डायबिटीज है और उनका टेस्ट अभी होना है।

पापा सुबह से लाइन में लगे हुए हैं उसके बाद कुछ घंटों पहले उन्हें रिपोर्ट्स मिली। बहन अनु और पापा को बहुत मुश्किल हुई रिपोर्ट्स लेने में। इतना ही नहीं कोई डॉक्टर भी नहीं है जो इलाज बताए। दीपिका की मां को अस्पताल में बेड नहीं मिला है। उनकी मां की उम्र 59 साल हैं और फिलहाल वो घर पर ही हैं। घर पर रहकर इलाज करने को कहा गया है। दीपिका ने ये भी बताया कि हॉस्पिटल से अब तक रिपोर्ट्स नहीं मिली है बस रिपोर्ट्स की फोटो खींचने को कहा गया है।

suman

suman

Next Story