×

80 के दशक में दूरदर्शन के हिट शो, हर उम्र के लोगों का रखा था ख्याल

आज के समय के टीवी शो और 80 के दशक के टीवी शो की बात ही अलग थी। उस समय हर घर में टीवी नहीं हुआ करते थे, और आज की तरह इतने चैनल भी नहीं थे। सिर्फ दूरदर्शन था जो हर वर्ग को ध्यान में रखकर कार्यक्रम दिखाता था तभी तो इस वक्त की बात ही अलग थी।

suman
Published on: 13 Jun 2020 12:44 PM GMT
80 के दशक में दूरदर्शन के हिट शो, हर उम्र के लोगों का रखा था ख्याल
X

मुंबई: आज के समय के टीवी शो और 80 के दशक के टीवी शो की बात ही अलग थी। उस समय हर घर में टीवी नहीं हुआ करते थे, और आज की तरह इतने चैनल भी नहीं थे। सिर्फ दूरदर्शन था जो हर वर्ग को ध्यान में रखकर कार्यक्रम दिखाता था तभी तो इस वक्त की बात ही अलग थी।आज शायद ही कोई घर होगा जहां दूरदर्शन देखा जाता है। हां लॉकडाउन में रामायण महाभारत की वजह से दूरदर्शन की टाआरपी बढ़ी थी।

यह पढ़ें...सरकार ने बढ़ाया कोरोना टेस्टिंग के जांच का दायरा, जांच के लिए लगे कैम्प

जानते है आज जिस दूरदर्शन से हम इतने दूर हो गए है उस पर 80 के दशक में कौन-कौन से कार्यक्रम दिखाए जाते थे। दूरदर्शन के कार्यक्रमों की एक खासियत होती थी कि वो मनोरंजन के साथ-साथ प्रेरणा भी देते थे। कॉमेडी, ड्रामा, गीत-संगीत और फिल्मों का मिश्रण सब कुछ दूरदर्शन पर उस वक्त था। 80 के दशक के वो शो जो दूरदर्शन पर हिट रहे।

चित्रहार - उस वक्त चित्रहार एक पॉपुलर टीवी शो था। इस शो में हिंदी फिल्मों के गाने दिखाए -सुनाए जाते थे। चित्रहार में नई और पुरानी फिल्मों के गाने शामिल होते थे।चित्रहार 1982 मे शुरू हुआ था।

हम लोग- साल 1984 में आया शो 'हम लोग' सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाले धारावाहिकों में से एक रहा है। इस धारावाहिक के 156 एपिसोड थे। इस कार्यक्रम में एक परिवार के संघर्ष को दिखाया गया था।

ये जो है जिन्दगी- ये दूरदर्शन का कॉमेडी सीरियल था। 1984 में ही इसका प्रसारण हुआ। जिसमें रोजमर्रा की जिंदगी को नाटकीय, कॉमेडी ढंग से प्रस्तुत किया जाता था।

करमचंद- उस दौर में ये मशहूर टीवी धारावाहिक था। 1985 में बना था यह भारत का पहला जासूसी धारावाहिक भी है।

बुनियाद- भारत और पाकिस्तान के विभाजन पर बनी थी'बुनियाद' की कहानी । शो में विभाजन के दर्द को दिखाया गया था।

मालगुडी डेज-आर.के नारायण के काम पर आधारित मालगुडी डेज उस समय बच्चों से लेकर बड़ों के बीच फेमस था। इस शो के कुल 35 एपिसोड प्रसारित किए गए थे।

यह पढ़ें...आम प्रेमियों के लिए खास खबर, लखनऊ में दशहरी का तो असली स्वाद 15 जून के बाद ही

रामायण- ‘रामायण’ धारावाहिक भगवान राम की जिंदगी पर आधारित था। रामानंद सागर के इस सीरियल के जरिए लोग बच्चों को भगवान राम के बारे में बताते थे। यह शो लोगों के बीच जबरदस्त हिट हुआ था। इसके कलाकारों को लोग भगवान की तरह पूजने लगे थे।'रामायण' का प्रसारण जनवरी 1987 से जुलाई 1988 तक हुआ था।

महाभारत- महाभारत भी उस दशक में जबरदस्त हिट हुआ था। महाभारत में पांडव और कौरवों के बीच युद्ध को दिखाया गया था। महाभारत धारावाहिक बच्चों से लेकर बड़ों के बीच पॉपुलर रहा था। महाभारत' का प्रसारण साल 1988 से 1990 के बीच किया गया। नीतीश भारद्वाज 'महाभारत' में कृष्ण बने थे।

फौजी- शाहरुख खान के फौजी शो की कहानी आर्मी ऑफिसर्स की जिंदगी और उनकी ट्रेनिंग पर थी। इस शो में शाहरुख खान ने अभिमन्यु राय का रोल अदा किया था। साल 1989 में प्रसारित शाहरुख खान के सीरियल 'फौजी' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

फ्लॉप शो - पॉपुलर कॉमेडियन जसपाल भट्टी का फ्लॉप शो बहुत हिट शो था। शो की थीम एक आम आदमी के संघर्ष पर आधारित है, जिसे जसपाल भट्टी ने कॉमेडी के माध्यम से दिखाया था।

suman

suman

Next Story