×

Divya Khosla Mother Passes Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार पर टूटा दुखों का पहाड़, जानिए क्या है वजह

Divya Khosla Kumar: बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा और डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार इस वक्त बहुत ही मुश्किल हालातों से गुजर रहीं हैं, जिसकी जानकारी अभिनेत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

Shivani Tiwari
Published on: 6 July 2023 10:12 AM GMT (Updated on: 6 July 2023 10:38 AM GMT)
Divya Khosla Mother Passes Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार पर टूटा दुखों का पहाड़, जानिए क्या है वजह
X
Divya Khosla Kumar Mother Death (Photo- Social Media)
Divya Khosla Kumar Mother Death: बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा और डायरेक्टर दिव्या खोसला कुमार इस वक्त बहुत ही मुश्किल हालातों से गुजर रहीं हैं, जिसकी जानकारी अभिनेत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। दरअसल एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मां कुछ दिनों पहले ही उन्हें हमेशा के लिए अलविदा कहकर चलीं गईं। दिव्या खोसला ने अपनी मां के निधन की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी है।

दिव्या खोसला ने शेयर किया इमोशनल नोट

दिव्या खोसला कुमार ने अपनी मां को हमेशा के लिए खो दिया है और शायद इससे बड़ा दुख दुनिया में कुछ भी नहीं है, ये दुख वही समझ सकता है, जो इससे गुजरता है। दिव्या खोसला कुमार ने थोड़ी देर पहले ही अपने मां के लिए सोशल मीडिया हैंडल पर एक बेहद ही इमोशनल कर देने वाला नोट शेयर किया है, जिसे देख कोई भी इमोशनल हो जाए।
दिव्या खोसला ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें दोनों के साथ के बिताए खूबसूरत पल हैं तो वहीं कॉल का स्क्रीन शॉट भी है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मम्मा...अपनी मां को कुछ समय पहले ही खो दिया।"
देखें पोस्ट -

फैंस और सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

दिव्या खोसला कुमार का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और फैंस तथा फॉलोअर्स समेत ही बॉलीवुड सेलेब्स भी एक्ट्रेस की मां को श्रद्धांजलि दे रहें हैं और उन्हें अपना प्यार दे रहें हैं। गुरमीत चौधरी, मिलाप जावेरी, माही विज, कनिका कपूर, मोनालिसा, पुकलित सम्राट, संदीप सिंह समेत तमाम सेलेब्स ने दिव्या की मां को श्रद्धांजलि दी और उन्हें इस मुश्किल वक्त में मजबूत बने रहने के लिए कहा।

दिव्या खोसला वर्क फ्रंट

दिव्या खोसला एक शानदार अदाकारा होने के साथ ही एक कमाल की डायरेक्टर भी हैं। फिलहाल पिछले कुछ दिनों से वह अपनी फिल्म "यारियां 2" को लेकर सुर्खियों में हैं, जो इसी साल 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इसके अलावा उनके पास कई और प्रोजेक्ट हैं, जिसपर वह काम कर रहीं हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story