×

तैमूर की गर्लफ्रेंड के लिए करीना करेंगी ये काम, खुद बताया था बेटे के लिए फ्यूचर प्लान

करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान किसी बड़े स्टार से कम फेमस नहीं है। फैन्स तैमूर के बारे में बहुत जानना पसंद चाहते हैं।  बॉलीवुड सेलेब्स भी कई बार तैमूर को लेकर बात करते नजर आते हैं।

suman
Published on: 11 Jun 2020 3:02 AM GMT
तैमूर की गर्लफ्रेंड के लिए करीना करेंगी ये काम, खुद बताया था बेटे के लिए फ्यूचर प्लान
X

मुंबई : करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान किसी बड़े स्टार से कम फेमस नहीं है। फैन्स तैमूर के बारे में बहुत जानना पसंद चाहते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी कई बार तैमूर को लेकर बात करते नजर आते हैं।इस शो के दौरान करीना ने तापसी से एक सवाल किया कि अगर कभी उनका बेटा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घर पहुंच गया तो वह क्या करेंगी? हालांकि तापसी तो इस सवाल का ठीक से जवाब नहीं दे पाईं लेकिन करीना ने जबरदस्त जवाब दिया। एक बार तो तापसी ने करीना से पूछा था कि अगर तैमूर कभी गर्लफ्रेंड को लेकर घर आते हैं तो उनका कैसा रिएक्शन होगा।

यह पढ़ें...बिकिनी में नजर आईं अनन्या की बहन, फोटो पर आए ऐसे भद्दे कमेंट

तापसी ने पूछा ऐसा सवाल

बता दें कि, लॉकडाउन से पहले करीना कपूर खान रेडियो शो व्हाट वूमेन वान्ट (What Women Want) करती थीं। इस शो में वह सेलेब्स को बुलातीं और उनसे प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ को लेकर मजेदार सवाल करतीं। कुछ समय पहले इस शो में तापसी पन्नू आई थीं। करीना ने इस दौरान तापसी से पूछा था कि अगर उनका बेटा घर पर अपनी गर्लफ्रेंड लेकर आया तो वह क्या करेंगी।

इस सवाल का जवाब सुनने के बाद तापसी कहती हैं, अभी इसके लिए बहुत समय है, लेकिन आप एक बेटे की मां हैं तो बताओ आप क्या करोगी। तो करीना कहती हैं, 'मैं नहीं जानती पर मैं पंजाबी मां हूं।' इसके बाद तापसी कहती हैं कि क्या आप परांठे के साथ तैमूर की गर्लफ्रेंड का स्वागत करेंगी? करीना ने कहा, 'यह अनसेफ है। मैं उसे कभी घर नहीं आने के लिए कहूंगी।'

यह पढ़ें... अब बुलबुल मचाएगी धमाल: देगी सारी वेब सीरीज को टक्कर, जल्द होगी रिलीज

सैफ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह तैमूर के प्रति थोड़ा स्ट्रिक्ट होना चाहते हैं। सैफ ने कहा था, 'मुझे लगता है कि थोड़ा स्ट्रिक्ट होना अच्छा है, लेकिन मैंने छोड़ दिया है। तैमूर मेरा तीसरा बच्चा है, लेकिन करीना का पहला इसलिए वह उसे थोड़ा बिगाड़ रही हैं। अब तैमूर घर पर सभी लोगों पर धौंस जमाने लगा है। वह कहता है मुझे स्कूल नहीं जाना है।'

सैफ ने आगे कहा था, 'तैमूर वैसे बहुत प्यारा है, लेकिन जब कोई उसे किसी चीज के लिए मना करता है तो वह कहता है कि मुझे तुम पसंद नहीं हो, मैं तुम्हें मारूंगा'। लेकिन जो भी तैमूर की क्यूटनेस और अदा के आगे उनकी ये सारी नॉटी हरकते कुछ साल तक इग्नोर की जा सकती है।

suman

suman

Next Story