×

अभिनेत्री मुमताज के निधन की खबर- अफवाह है या सच ?

सोशल मीडिया पर गुजरे जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री मुमताज के निधन की खबर उनके फैंस के बीच तेजी से फैलती दिखाई दे रही है।

Vidushi Mishra
Published on: 4 May 2019 7:49 AM GMT
अभिनेत्री मुमताज के निधन की खबर- अफवाह है या सच ?
X

मुम्बई: सोशल मीडिया पर गुजरे जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री मुमताज के निधन की खबर उनके फैंस के बीच तेजी से फैलती दिखाई दे रही है।

पिछले कुछ घंटो से सोशल मीडिया पर गुजरे जमाने की जानी-मानी अभिनेत्री मुमताज के निधन की खबर उनके फैंस के बीच तेजी से फैलती दिखाई दे रही है।

यह भी देखे: अमिताभ बच्चन साहेब की टेंशन टाईट, टूटेगी बंगले की कंपाउंड वॉल

खबर थी कि मुंबई के एक अस्पताल में मुमताज का निधन हो गया है। और तो और ट्रेड एनलिस्ट कोमल नाहटा ने अपने ट्विट से इस खबर की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा- मुंबई के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से अभिनेत्री मुमताज का निधन हो गया है।‘

लेकिन अब मुमताज के परिवार वालों ने चल रही इन सभी खबरों पर पूर्णविराम लगा दिया है। मुमताज के परिवार के एक सदस्य ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो बिलकुल तंदरुस्त हैं। जीवित हैं हमे पता नहीं चल रहा है कि ऐसी झूठी खबर क्यों फैलाई जा रही है। मुमताज लंदन में अपने परिवार के साथ एंजॉय कर रही हैं।

यह भी देखे: सड़क हादसा : नोएडा में बस पलटी, कई यात्री घायल

अपने इंटरव्यू में अभिनेत्री मुमताज ने कहा- ‘मुझे नहीं पता ये खबर कहा से आई है। मेरे साथ ये पहली बार नहीं हो रहा है। मैं आपको बताना चाहती हूं कि मैं इस समय लंदन में अपने परिवार के साथ हूं। खुशी-खुशी अपने परिवार के साथ अपना जीवन बिता रही हूं।

हंसते हुए मुमताज ने आगे कहा- ‘मुझे पता है कि इस तरह कि खबरों से मेरे फैंस काफी दुखी होते होंगे। कुछ महीने पहले भी मेरे निधन की इसी तरह से खबर उड़ी थी। उस दौरान भी मेरे फैंस काफी निराश हो गए थे।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story