×

सड़क हादसा : नोएडा में बस पलटी, कई यात्री घायल

एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा फेस 2 थाना क्षेत्र अन्तर्गत सेक्टर 93 में एक गोल चक्कर पर सुबह करीब छह बजे हुआ।

Roshni Khan
Published on: 4 May 2019 12:18 PM IST
सड़क हादसा : नोएडा में बस पलटी, कई यात्री घायल
X

नोएडा (उप्र): नोएडा में शनिवार सुबह एक निजी कंपनी की 40 से अधिक महिला कर्मचारियों को ले जा रही एक बस, तेज रफ्तार एक ट्रक से टक्कर लगने के बाद पलट गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ये भी देंखे:अमेरिका लगा सकता है ईरान पर संवर्धित यूरेनियम को लेकर प्रतिबंध

एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा फेस 2 थाना क्षेत्र अन्तर्गत सेक्टर 93 में एक गोल चक्कर पर सुबह करीब छह बजे हुआ।

फेज दो के एसएचओ फरमूद अली पुडींर ने बताया कि बस में एक निजी कंपनी की 42 महिला कर्मचारी सवार थीं। सभी काम पर जा रहीं थीं। ट्रक से टक्कर लगने के कारण बस पलट गई।

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को नजदीक के एक अस्पताल ले जाया गया जबकि गंभीर रूप से घायलों को कैलाश अस्पताल ले जाया गया।

ये भी देंखे:रायबरेली – डलमऊ गंगा पुल में गिरा गेंहू से लदा ट्रक, खलासी और ड्राइवर की मौत

एसएचओ ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की कोई आधिकारिक शिकायत नहीं की गई है।

(भाषा)

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!