×

Happy B'day: प्राची का TV से बॉलीवुड तक सफर, इन हालातों में मिला पहला ब्रेक

एक शर्मीली टीवी एक्ट्रेस से बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस बनी प्राची देसाई आज यानी 12 सितंबर को अपना 32वां जन्मदिन मनाएंगी।  प्राची ने अपना करियर छोटी से उम्र में सीरियल ‘कसम से’ से शुरू किया था।

Monika
Published on: 12 Sep 2020 5:09 AM GMT
Happy Bday: प्राची का TV से बॉलीवुड तक सफर, इन हालातों में मिला पहला ब्रेक
X
प्राची का tv से बॉलीवुड सफ़र(social media)

एक शर्मीली टीवी एक्ट्रेस से बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस बनी प्राची देसाई आज यानी 12 सितंबर को अपना 32वां जन्मदिन मनाएंगी। प्राची ने अपना करियर छोटी से उम्र में सीरियल ‘कसम से’ से शुरू किया था। बानी के रोल में प्राची को काफी लोकप्रियता मिली थी। जिससे वो बेहद कम उम्र में घर घर की चहिती बन चुकी थी।

मिला था पहला ब्रेक

इस सीरियल के बाद प्राची को कई बॉलीवुड फिल्मों में देखा गया। रॉक ऑन, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई, बोल बच्चन और अजहर जैसे हिट फिमों में इन्होंने काम किया। प्राची को शुरू से ही फिल्मों में एक्टिंग करने का सपना था और यही वजह थी कि उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्स को ऑडिशन दिया। जहां से उनके सपने को उड़ान मिली। एकता कपूर ने उनके अपनी सीरियल कसम से में बतौर मेन लीड कास्ट किया। प्राची इस सीरियल से मशहूर हो गईं। इस सीरियल में प्राची राम कपूर के साथ नजर आईं।

इस फिल्म में आएंगी नज़र

ख़बरों की माने तो डायरेक्टर रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म गोलमाल' सीरीज में प्राची का नाम भी जुड़ चूका हैं। लेकिन अब इस बात की आधिकारिक पुष्ठी नहीं हुई हैं। तो कह पाना मुश्किल होगा की यह मात्र बस एक अफवाह हैं या फिर सच।

यह पढ़ें…Yo Yo Honey Singh ने याद किया बुरा वक्त, इन कलाकारों को दिया धन्यवाद

स्कूल की यादें

आइए उके जन्मदिन पर जानते हैं स्कूल से जुड़े उनके कुछ किस्से जिसे उनके फैन्स जानना पसंद करेंगे। ये बात बेहद कम लोगों को पता हैं कि अपने स्कूल के दिनों में प्राची देसाई शाहिद कपूर की बहुत बड़ी फैन हुआ करती थीं। लेकिन जैसे जैसे वो बड़ी होती गयी उनकी दीवानगी ऋतिक रोशन की ओर बढ़ने लगी। सीरियल से पॉपुलर हुई प्राची ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फरहान अख्तर के साथ रॉक ऑन में किया था। उन्हें जब ये फिल्म ऑफर हुई तो उन्होंने भी अपना समय गवाए इस फिल्म के लिए हां कर दी थी।

पहली फिल्म का स्ट्रगल

वो बात अलग हैं कि प्राची को इस फिल्म को पाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी थी। एक बार प्राची जब झलक दिखला जा की शूटिंग कर रही थीं तभी उनके पास फोन आया। प्राची निर्देशक से मिलने पहुंच गईं तब उन्हें ये नहीं पता था कि उन्हें स्क्रीन टेस्ट के लिए बुलाया गया है और कुछ देर बाद ही उन्हें ये फिल्म ऑफर कर दी गई। प्राची को तो यकीन ही नहीं हुआ कि उन्हें इतनी आसानी से फिल्म मिल भी गई।

यह पढ़ें…UP की ये अहम परियोजनाएं: योगी ने कसे अधिकारियों के पेंच, जल्द होना है काम पूरा

लुक्स से मिला फायदा

अपने लुक की वजह से प्राची ने जहां भी स्क्रीन टेस्ट दिया वह से कभी निराश हो कर नहीं लौटी। लेकिन उन्होंने ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया है। और काफी वक़्त से एक्ट्रेस सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं और लम्बे समय से किसी बॉलीवुड इवेंट में भी नहीं दिखीं। फिल्म 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' में प्राची इमरान हाशमी के अपोजिट नजर आईं थी। परदे पर इमरान हाशमी के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई। इसमें प्राची ने इमरान के साथ बोल्ड सीन्स भी दिए थे। प्राची ने इमरान हाशमी के साथ लगातार दो फ़िल्में की। अजहर और 'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई। इसके अलावा एक्टर जॉन अब्राहिम के साथ भी प्राची ने फिल्म आई मी और मै में नज़र आई थी।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story