×

प्रियंका ने 18 साल पहले इस फिल्म से की थी शुरुआत, अब इतनी बदल गई जिंदगी

बॉलीवुड- हॉलीवुड में नाम कमा चुकी प्रियंका चोपड़ा ने  अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म 'द हीरोः लव स्टोरी ऑफ ए स्पाय' से की थी। लेकिन बता दें कि इस फिल्म से पहले भी प्रियंका ने एक फिल्म की थी

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 18 July 2020 4:12 AM GMT
प्रियंका ने 18 साल पहले इस फिल्म से की थी शुरुआत, अब इतनी बदल गई जिंदगी
X

मुंबई बॉलीवुड- हॉलीवुड में नाम कमा चुकी प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में आई फिल्म 'द हीरोः लव स्टोरी ऑफ ए स्पाय' से की थी। लेकिन बता दें कि इस फिल्म से पहले भी प्रियंका ने एक फिल्म की थी। साल 2002 में रिलीज हुई इस फिल्म का नाम था थामिजन। ये एक तमिल फिल्म थी, जिसमें प्रिंयका पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर दिखी थीं।

यह पढ़ें....भारत ने ड्रैगन को फिर दिया बड़ा झटका, चीनी कंपनियों से छीने कई बड़े प्रोजेक्ट

प्रियंका लीड रोल में

बिहार के जमशेदपुर में 18 जुलाई को जन्मीं प्रियंका चोपड़ा के पिता सेना में डॉक्टर थे। आज प्रियंका अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आज एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकीं प्रियंका अपनी पहली फिल्म में कैसी दिखती थीं ये शायद ही फैन्स को याद होगा। तो चलिए दिखाते हैं प्रियंका की पहली फिल्म की कुछ खास तस्वीरें जो एक्ट्रेस के शुरुआती सफर की यादें फैन्स के दिलों में ताजा कर देंगी।

थामिजन एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी जिसमें तमिल सुपरस्टार विजय लीड रोल में थे और प्रियंका लीड रोल में। सही मायने में यही प्रियंका का डेब्यू था। हालांकि हिंदी फिल्म में 'द हीरो' को ही उनकी पहली फिल्म माना जाता है

यह पढ़ें....छात्रवृत्ति घोटाला: एक हजार फर्जी आवदेन, 11 हजार करोड़ की चपत, ऐसे हुआ खुलासा

ऐसी थी कहानी

प्रियंका के अलावा फिल्म थामिजन में रेवती, नसार और आशीष विद्यार्थी ने अहम रोल भाए थे। डी इमान ने इस फिल्म में संगीत दिया था। फिल्म की कहानी एक ऐसे वकील के बारे में है जो करप्शन के खिलाफ कई केस लड़ता है। फिल्म में लीड हीरो का नाम सूर्या दिया गया था। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के किरदार का नाम प्रिया है और उनका लुक अब की तुलना में कितना बदला हुआ है ये तो आप तस्वीरों में देख ही सकते हैं। इस फिल्म का निर्देशन मजीथ ने किया थे। ये उनकी पहली फिल्म थी और प्रोड्यूसर जी वेंकटेश्वरन ने भी पहली बार किसी फिल्म का प्रोडक्शन किया था।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story