×

रिया ने कैदियों को सिखाया ये काम, 28 दिन तक इस तरह रहीं एक्ट्रेस

रिया को अगले छह महीने तक महीने में कम से कम एक बार हर महीने के पहले सोमवार को सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे एनसीबी के दफ्तर में अटेंडेंस लगानी होगी।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 8 Oct 2020 12:22 PM GMT
रिया ने कैदियों को सिखाया ये काम, 28 दिन तक इस तरह रहीं एक्ट्रेस
X
जेल में कैदियों को योग की ट्रेनिंग देती थीं रिया चक्रवर्ती,

मुंबई : सुशांत केस में ड्रग्स एंगल आने के बाद रिया चक्रवर्ती जेल में थी अब रिया को जमानत पर जेल से रिहा कर दिया गया है । लेकिन उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को अभी जमानत नहीं मिली है और शौविक अभी 20 अक्‍टूबर तक न्‍यायिक हिरासत में हैं।

बता दें कि बॉम्‍बे हाईकोर्ट ने रिया को सशर्त जमानत एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर बेल मिली है। पास के थाने में 10 दिन तक देनी होगी हाजिरी।साथ ही उन्‍हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा। रिया को अगले छह महीने तक महीने में कम से कम एक बार हर महीने के पहले सोमवार को सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे एनसीबी के दफ्तर में अटेंडेंस लगानी होगी।

यह पढ़ें...महिलाओं दलितों पर हमलों के लेकर प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिया को जमानत दी

बॉम्‍बे हाई कोर्ट ने रिया को जमानत दी। 8 सिंतबर को गिरफ्तारी के बाद 9 सितंबर को रिया भायखला जेल भेज दिया गया था। 28 दिनों तक जेल में वह एक आम कैदी की तरह थी। रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने एक इंटरव्‍यू में इसका खुलासा किया है।

जेल में रिया ने किया ये काम

रिया की जमानत से खुश वकील सतीश मानशिंदे ने बताया कि रिया जेल में अवसाद की बजाय कैदियों को योग सिखाने में समय बीता रही थीं। वकील ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण रिया को घर का खाना भी नहीं मिला। लिहाजा, उन्‍होंने एक आम कैदी की तरह ही अपने 28 दिन बिताए।

योग की क्‍लासेज

रिया जेल में खुद तो योग करती ही थीं, बाकी कैदियों को भी योग की क्‍लासेज दे रही थीं। रिया को जमानत मिलने के बाद वकील मानशिंदे कहा था, 'हम बंबई उच्च न्यायालय के फैसले से बेहद खुद हैं। सत्य और न्याय की जीत हुई है और अंततः तथ्यों और कानून पर जस्‍ट‍िस सारंग वी. कोटवाल की अदालत ने स्‍वीकृति दी है।

यह पढ़ें....फेल हुई ऑनलाइन पढ़ाई: भीख मांग रहे सरकारी स्कूल के बच्चे, गुरुजी उड़ा रहे है मौज

रिया की गिरफ्तारी और हिरासत पूरी तरह से अनुचित और कानून से परे थी। तीन केंद्रीय एजेंसियों सीबीआई, एनसीबी और ईडी ने जिस तरह रिया का किसी चुड़ैल की तरह पीछा किया है, उसे खत्‍म होना चाहिए। हम सत्य के लिए प्रतिबद्ध हैं। सत्यमेव जयते।'

बता दें कि सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगा था। रिया सुशांत की गर्लफ्रेंड थी। बाद में इस केस में ड्रग्स एंगल आने के बाद रिया इस केस में नाम आया था और उन्हें जेल हुई थी।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story