×

एक्ट्रेस पर हमला: वर्क आउट के दौरान हुआ ऐसा, वीडियो वायरल

एमटीवी स्पिल्टविला 11 की कंटेस्टेंट रहीं संयुक्ता हेगड़े अपनी फोटोज और वीडियोज के चलते सुर्खियों में रहती हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस संयुक्ता आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों के चलते सुर्खियों में रहती हैं।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 6 Sep 2020 4:04 AM GMT
एक्ट्रेस पर हमला: वर्क आउट के दौरान हुआ ऐसा, वीडियो वायरल
X
संयुक्ता का कहना है कि कविता ने लड़कियों के कपड़ों की पसंद को लेकर सवाल उठाए और उन पर हमला किया। उन्होंने कहा कि 'क्या तुम लोग कैबरे डांसर्स हो? इतने छोटे कपड़े क्यों पहने हैं?

मुंबईः एमटीवी स्पिल्टविला 11 की कंटेस्टेंट रहीं संयुक्ता हेगड़े अपनी फोटोज और वीडियोज के चलते सुर्खियों में रहती हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस संयुक्ता आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार उनके साथ हुई मारपीट की वजह से चर्चा में है।

बेंगलुरु के एक पब्लिक पार्क में थीं, जहां उनके साथ दुर्व्यवहार हुआ है। इस दौरान उनके साथ गाली गलौज और मारपीट की गई। एक्ट्रेस का आरोप है कि स्पोर्ट्स ड्रेस पहन कर वर्कआउट कर रही थी और इसके कारण ही उनपर हमला किया गया। संयुक्ता का आरोप है कि कविता रेड्डी ने उन पर हमला किया।

यह पढ़ें...सुशांत केस: CBI के डायरेक्टर खुद करें जांच, जल्द खुलासे के लिए उठी मांग

संयुक्ता हेगड़े पर हमला

संयुक्ता हेगड़े शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ पार्क में वर्कआउट के लिए गई थीं। लेकिन, इस दौरान कविता संयुक्ता और उनकी दोस्त का वीडियो बनाने लगी। इस पर जब एक्ट्रेस ने आपत्ति जाहिर की तो कविताने एक्ट्रेस की फ्रेंड पर हमला कर दिया। संयुक्ता हेगड़े के सार्वजनिक स्थान पर स्पोर्ट्स ड्रेस पहनने पर विरोध जताते हुए उन्हें खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया।



संयुक्ता का कहना है कि कविता ने लड़कियों के कपड़ों की पसंद को लेकर सवाल उठाए और उन पर हमला किया। उन्होंने कहा कि 'क्या तुम लोग कैबरे डांसर्स हो? इतने छोटे कपड़े क्यों पहने हैं? अगर इस तरह के कपड़े पहनने के बाद कोई कुछ होता है, तो किसी के पास रोते हुए मत जाना।

शेयर किया वीडियो

इस घटना का वीडियो संयुक्ता हेगड़े ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें कविता ने संयुक्ता और उनकी फ्रेंड पर बरसते हुए उनसे दुर्व्यवहार करती है। संयुक्ता हेगड़े ने बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर और शहर के पुलिस अधिकारी के ट्विटर अकाउंट को टैग करते हुए ट्वीट किया, कविता रेड्डी द्वारा हमारे साथ दुर्व्यवहार किया गया। इसके गवाह और अधिक वीडियो साक्ष्य हैं। मैं आपसे अनुरोध करती हूं। यह गलत है।'

यह पढ़ें...शिक्षक दिवस पर वर्चुअल जश्न: इस भाषा के विकास पर चर्चा, याद आए राधाकृष्ण

ऋचा चड्ढा नाराज

संयुक्ता हेगड़े का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिस पर बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने नाराजगी जाहिर की है। वीडियो शेयर करते हुए ऋचा ने लिखा- 'सिर्फ इसलिए कि किसी ने आपके अनुसार कपड़े नहीं पहने, आपको उनके प्रति आरोप लगाने या उन्हें थप्पड़ मारने का अधिकार नहीं देता। दुनिया को और अधिक नैतिक पुलिसिंग की जरूरत नहीं है, विशेष रूप से पवित्र चाचीओं से बिल्कुल नहींय़ सम्मान 2 Way रोड है।'

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story