×

एक्सीडेंट के बाद शबाना का ऐसा हाल, डॉक्टर ने दी जानकारी

कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक और सीईओ डॉक्टर संतोष शेट्टी ने देर शाम शबाना आज़मी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।

Shivani Awasthi
Published on: 19 Jan 2020 5:56 AM GMT
एक्सीडेंट के बाद शबाना का ऐसा हाल, डॉक्टर ने दी जानकारी
X

मुंबई: अभिनेत्री शबाना आज़मी (Shabana Azmi) के सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद अब जानकारी मिल रही है कि उनकी हालत स्थिर है। शबाना संग दुर्घटना की जानकारी के बाद पीएम मोदी समेत राजनीति और सिनेमा जगत के लोगों ने चिंता जाहिर करते हुए उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। बता दें कि शनिवार को हादसे के बाद उन्हें शाम को एमजीएम अस्पताल से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

शबाना की हालत पर अस्पताल ने जारी किया बयान:

कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक और सीईओ डॉक्टर संतोष शेट्टी ने देर शाम शबाना आज़मी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया, 'शबाना की हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है। हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ (लेफ्टिनेंट) केआर सालगोत्रा ने बताया कि यहां शबाना आजमी का एक्स रे, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड और अन्य टेस्ट कराए गए। उन्हें सिर, गर्दन सर्वाइकल स्पाइन, चेहरा और दाईं आंख पर चोटें आई हैं। डॉक्टर ने बताया कि वे होश में थीं और बात कर रही थीं।

ये भी पढ़ें:तकदीर उनकी भी होती है, जिनके हाथ नहीं होते: स्टोरी जान आप भी कहेंगे ‘शाबास अबू’

ड्राईवर के खिलाफ लापरवाही करने को लेकर FIR दर्ज:

दूसरी तरफ शबाना आज़मी के ड्राइवर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गयी है। FIR उसी ट्रक ड्राइवर ने दर्ज कराया है, जिसकी गाड़ी से भिड़ंत के बाद ये हादसा हुआ। अपनी शिकायत में ड्राइवर ने शबाना आज़मी के ड्राइवर अमलेश कामत पर कार को तेज और खतरनाक तरीके से चलाने का आरोप लगाया। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार चालक एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, उसी समय कार ट्रक से भिड़ गई।

ये भी पढ़ें: बाप रे बाप! इतना मोटा है ये खतरनाक आतंकी, पकड़ने गई पुलिस तो हुआ ये हाल…

पीएम मोदी समेत इन्होने जताई चिंता:

वहीं हादसे की जानकारी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिनेत्री शबाना आजमी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, 'सड़क दुर्घटना में शबाना आजमी के घायल होने की खबर दुखद है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'



वहीं सिनेमा और राजनीति जगत से संबंधित कई लोगों ने उनके स्वास्थ्य होने की कामना की। अभिनेता वरुण धवन में दुर्घटना से जुड़े वीडियो न दिखाने की अपील की।

क्या है मामला:

दरअसल, शनिवार दोपहर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर शबाना आज़मी की कार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गयी। उनको गंभीर चोटें आई हैं, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

ये भी पढ़ें: चुनावी लॉलीपॉप! दिल्लीवासियों, अब ये पार्टी आपको देगी ‘गारंटी कार्ड’

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story