×

इस एक्ट्रेस को हुई खतरनाक बीमारी: अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानें कैसी है हालत

शिखा के मैनेजर ने शिखा की एक तस्वीर को साझा करते हुए इस पोस्ट में लिखा है 'शिखा आज फिर एक बार हॉस्पिटल में, कोविड की जंग जितने के एक महीने बाद 10 दिसंबर की रात पैरालिसिस स्ट्रोक के चलते इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Newstrack
Published on: 12 Dec 2020 8:09 AM GMT
इस एक्ट्रेस को हुई खतरनाक बीमारी: अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानें कैसी है हालत
X
इस एक्ट्रेस को हुई खतरनाक बीमारी: अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानें कैसी है हालत photos (social media)

मुंबई : फिल्म फैन में शाहरुख़ खान के साथ नजर आई एक्ट्रेस शिखा मल्होत्रा को कोरोना की जंग जितने के बाद पैरालिसिस हो गया है। आपको बता दें कि उन्हें मुंबई के कपूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि शिखा के शरीर का दाहिना हिस्सा काम नहीं कर रहा है। आपको बता दें कि इस बात की जानकारी शिखा के मैनेजर अश्विनी शुक्ल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है।

शिखा के मैनेजर ने साझा की यह तस्वीर

मैनेजर ने शिखा की एक तस्वीर को साझा करते हुए इस पोस्ट में लिखा है 'शिखा आज फिर एक बार हॉस्पिटल में, कोविड की जंग जितने के एक महीने बाद 10 दिसंबर की रात पैरालिसिस स्ट्रोक के चलते इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बात करने में पूरी तरह से असमर्थ है इनके स्वास्थ की प्रार्थना करें।

शिखा मल्होत्रा का फिल्मी करियर

इस एक्ट्रेस का फिल्मी करियर में इन्होंने संजय मिश्रा की 2019 में आई फिल्म 'कांचली' में लीड हीरोइन के तौर पर काम किया है। आपको बता दें कि इसके अलावा वह तापसी पन्नू के साथ फिल्म 'रनिंग शादी' में भी काम कर चुकी हैं। इसके साथ यह शाहरुख खान के साथ फैन फिल्म में भी काम कर चुकी हैं।

कोरोना मरीजों का किया इलाज

आपको बता दें कि शिखा मल्होत्रा एक एक्ट्रेस क साथ डांसर भी है। यह एक्ट्रेस एक सर्टिफाइड नर्स भी है। इन्होंने कोरोना काल में कई मरीजों का इलाज भी किया है। आपको बता दें कि मुंबई के जोगेश्वरी स्थित 'हिंदू हृदय सम्राट ट्रामा सेंटर' में एक नर्स के तौर पर भी काम किया है। कई कोरोना मरीजों की सेवा भी की थी। आपको बता दें कि यह सिलसिला 6 महीने तक चला है।

यह भी पढ़ें: शहनाज ने मनाया सिद्धार्थ का जन्मदिन, इस ख़ास अंदाज में किया Wish, देखें Video

10 दिसंबर को हुई पैरालिसिस का शिकार

अस्पताल में अपनी सेवा देने के दौरान शिखा खुद अक्टूबर के महीने में कोरोना संक्रमित हो गई। ठीक होने के बाद 22 अक्टूबर को अपने घर आ गई । यह एक्ट्रेस गुरूवार 10 दिसंबर रात को अपने घर में शिखा पैरालिसिस का शिकार हो गई। जिसके बाद इन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि यह अस्पताल काफी महंगा होने के कारण इन्हें कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें: रजनीकांतः साउथ के फ़िल्मी भगवान की राजनीति में एंट्री, ऐसा रहा अब तक सफर

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story