×

यूजर ने लिखा 'तुमसे', एक्ट्रेस का आया करारा जवाब, बोली- तमीज से बात करें

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी बेबाकी लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई मौकों पर अपनी आवाज बुलंद भी की है और विरोध व्यक्त है। हाल ही में स्वरा ने...

Ashiki
Published on: 20 May 2020 6:52 AM GMT
यूजर ने लिखा तुमसे, एक्ट्रेस का आया करारा जवाब, बोली- तमीज से बात करें
X

नई दिल्ली: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी बेबाकी लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कई मौकों पर अपनी आवाज बुलंद भी की है और विरोध व्यक्त है। हाल ही में स्वरा ने दो मुद्दों पर बेबाकी से अपने विचार रखे हैं। उन्होंने ट्वीट कर टिक टॉक पर महिलाओं के खिलाफ दिखाए जा रहे आपत्तिजनक वीडियो पर सवाल खड़े किए हैं। दूसरे ट्वीट में उन्होंने एक शख्स को सख्त हिदायत दी है।

ये भी पढ़ें: अपने बने खतरा: इन राज्यों में खौफ का माहौल, सभी जिले हुए सील

टिक टॉक वीडियो पर आया गुस्सा

बता दें कि बीते कुछ दिनों से टिक टॉक पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें एक यूजर महिला पर एसिड जैसा कुछ फेंक रहा है। इस वीडियो को लेकर स्वरा ने अपना गुस्सा व्यक्त किया है। उन्होंने टिक टॉक पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने लिखा- टिक टॉक इस तरीके के कंटेट को कैसे बढ़ावा दे सकता है, जो महिलाओं के खिलाफ हिंसा को प्रमोट कर रहा है। ऐसा कंटेट रूढ़िवादी सोच को भी उकसा रहा है।

ये भी पढ़ें: ‘बस’ अब चिट्ठी-चिट्ठी का चल रहा खेल: कांग्रेस नेता पर मुकदमा दर्ज, श्रमिक परेशान

स्वरा भास्कर के इस ट्वीट का एक यूजर ने पलटवार किया। उसने ट्वीट कर एक्ट्रेस और बॉलीवुड की नीयत पर सवाल कर दिए। उसने लिखा- 'आप लोग क्या फिल्मों मे ये सब नहीं दिखाते, एक इंसान ने नरेटिव सेट कर दिया तो उसके पीछे पड़ गए, कर तो वो भी एक्टिंग ही रहा है। यूजर ने आगे लिखा कि मैं उसका किसी प्रकार से समर्थन नही करता हूं। बस तुमसे सवाल कर रहा हूं।



इस पर स्वरा ने पाठ पढ़ाते हुए जवाब दिया। स्वरा लिखती हैं- आपसे सवाल, गुरप्रीत जी। तमीज़ से बात करें। हम दोस्त नहीं हैं! हर बार जब फ़िल्मों में महिला विरोधी मज़ाक़ या लिंग आधारित हिंसा को बढ़ावा दिया गया है या साधारण बताया गया है, जो अक्सर हुआ है, तो कई लोगों ने उस पर सवाल किये हैं! आपको सवालों से दिक़्क़त क्या है? और हां... महिलाओं पर हिंसा करना ग़लत है! यह पहली बार नहीं कि स्वरा ने इस अंदाज में अपने विचार सोशल मीडिया पर रखे हों। उन्होंने कई मौकों पर सरकार पर भी इसी तल्ख अंदाज में सवाल खड़े किए हैं।

ये भी पढ़ें: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन डब्लूएचओ के 34 सदस्यीय एग्जीक्यूटिव बोर्ड के चेयरमैन होंगे

Ashiki

Ashiki

Next Story