×

'बस' अब चिट्ठी-चिट्ठी का चल रहा खेल: कांग्रेस नेता पर मुकदमा दर्ज, श्रमिक परेशान

इस मुद्दे को लेकर अब एक बार फिर से प्रियंका ने योगी को पत्र लिखकर कहा है, कि उनकी बसें कल से खड़ी हैं उन्हें प्रवासी श्रमिकों को लाने की अनुमति दी जाए। प्रियंका ने कहा है कि जो बसें जांच में ठीक निकली हैं उन्हें चलाने दें। बॉर्डर पर कल से खड़े ड्राइवर बेचैन हो रहे हैं।

SK Gautam
Published on: 20 May 2020 6:34 AM GMT
बस अब चिट्ठी-चिट्ठी का चल रहा खेल: कांग्रेस नेता पर मुकदमा दर्ज, श्रमिक परेशान
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार और कांग्रेस के बीच बसों को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। कांग्रेस के एक हजार बसों को चलाने का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। योगी और प्रियंका गांधी के बीच चिट्ठी-चिट्ठी का खेल रहा है। अब नोएडा में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मालिक समेत 20 से अधिक लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा लॉकडाउन नियमों का पालन करने के उल्लंघन करने के आरोप में दर्ज किया गया है।

अजय कुमार लल्लू की दोपहर को पेशी है

इस मुद्दे को लेकर अब एक बार फिर से प्रियंका ने योगी को पत्र लिखकर कहा है, कि उनकी बसें कल से खड़ी हैं उन्हें प्रवासी श्रमिकों को लाने की अनुमति दी जाए। प्रियंका ने कहा है कि जो बसें जांच में ठीक निकली हैं उन्हें चलाने दें। बॉर्डर पर कल से खड़े ड्राइवर बेचैन हो रहे हैं। ड्राइवरों ने बुधवार सुबह नारेबाजी की। वहीं यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की दोपहर को पेशी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना था कि हम सभी बसों की जांच कर रहे हैं। दो बसों का फिटनेस सर्टिफिकेट समाप्त हो चुका है। इन दोनों बसों को सीज किया गया है। बाकी बसों की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि सभी बसों की जांच के बाद ही अधिकारियों की ओर से हरी झंडी मिल सकती है। कांग्रेस ने बीजेपी पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।

ये भी देखें: बदल गई जिंदगीः रेड क्वांटा के सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे

सेक्टर-39 के थाने में यह एफआईआर दर्ज

नोएडा पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मालिक व अन्य नेताओ पर मुकदमा दर्ज किया है। सेक्टर-39 के थाने में यह एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि कांग्रेस के नेता देर रात तक बसों के पास ही जमा रहे और लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन कर रहे थे।

लल्लू के साथ दुर्व्यवहार किया

इस बीच प्रियंका गांधी वाड्रा के सचिव संदीप सिंह ने यूपी सरकार को खत लिखा है। उन्होंने कहा कि कि हम कल सुबह से बसों के साथ बॉर्डर पर खड़े हैं। हमें नोएडा- गाजियाबाद की ओर जाने पर रोका गया है। साथ ही आगरा बॉर्डर पर यूपी पुलिस ने हमें रोक लिया और पुलिस ने यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय लल्लू के साथ दुर्व्यवहार किया।

ये भी देखें: आज आएगा सदी का सबसे बड़ा तूफान, तेज हवाओं से उखड़े पेड़, इन राज्यों में खतरा

पत्र में कहा गया है कि आज शाम 4 बजे तक हम यहीं डटे रहेंगे। अभी भी नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के नीचे 100 बसें खड़ी हैं, जिनकी जांच नोएडा पुलिस कर रही है। वहीं आगरा-भरतपुर बॉर्डर पर करीब 300 बसें खड़ी हैं, जिसे आगरा प्रशासन उत्तर प्रदेश में घुसने नहीं दे रही है।

SK Gautam

SK Gautam

Next Story