×

विकास दुबे के एनकाउंटर पर, एक्ट्रेस के शॉकिंग बयान से सनसनी

8 पुलिस कर्मियों का गोली मारने वाले विकास दुबे ने गुरुवार को उज्जैन में सरेंडर किया था और आज यानि शुक्रवार को सुबह उसका  एनकाउंटर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह जब एसटीएफ विकास दुबे को गाड़ी में लेकर जा रही थी, तब एक दुर्घटना के बाद गाड़ी पलट गई और विकास दुबे ने भागने की कोशिश की।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 10 July 2020 6:11 AM GMT
विकास दुबे के एनकाउंटर पर, एक्ट्रेस के शॉकिंग बयान से सनसनी
X

मुंबई: 8 पुलिस कर्मियों का गोली मारने वाले विकास दुबे ने गुरुवार को उज्जैन में सरेंडर किया था और आज यानि शुक्रवार को सुबह उसका एनकाउंटर कर दिया गया। शुक्रवार सुबह जब एसटीएफ विकास दुबे को गाड़ी में लेकर जा रही थी, तब एक दुर्घटना के बाद गाड़ी पलट गई और विकास दुबे ने भागने की कोशिश की। बताया गया कि विकास ने पुलिस का हथियार भी छीना था। उसी की जवाबी कार्रवाई में विकास दुबे को ढेर कर दिया गया।

यह पढ़ें...विकास दुबे के एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, तो इसलिए कोर्ट में दायर की गई थी याचिका

इस एनकाउंटर सब अपने विचार रख रहे हैं, इस एनकाउंटर से पूरे देश में सनसनी फैली है। बॉलीवुड सेलेब्स एनकाउंटर देख हैरान हैं। एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने इस एनकाउंटर पर तो हैरानी जताई ही है, इसके अलावा उन्होंने उन लोगों को भी निशाने पर लिया जो कई मौकों पर बॉलीवुड फिल्मों को कोसते हैं।

तापसी ट्वीट कर कहती हैं- क्या बात है ये तो हमने कभी सोचा ही नहीं था, और फिर हम लोग बॉलीवुड पर ये आरोप लगाते हैं कि वो वास्तविकता से दूर है।

बता दें कि विकास दुबे की गिरफ्तारी से लेकर उसके एनकाउंटर तक, सब कुछ काफी फिल्मी रहा है। पहले तो उसका कानपुर से उज्जैन तक का सफर तय करना, फिर उसका उज्जैन में 'मैं ही हूं विकास दुबे कानपुर वाला' बोलना और अब उसका इस अंदाज में एनकाउंटर। इन सभी घटनाओं को देखने के बाद कई लोगों को ये एक फिल्मी कहानी लग रही है। तापसी भी अपने ट्वीट के जरिए इसी तरफ इशारा कर रही हैं।

यह पढ़ें...नौशेरा में ना पाक हरकतः संघर्ष विराम का उल्लंघन कर की फायरिंग, जवान शहीद

जब विकास दुबे ने कानपुर मुठभेड़ में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या की थी, उस समय बॉलीवुड में भी जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला था। ऐसे में अब उसके एनकाउंटर की खबर पर भी बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों के रिएक्शन स्वभाविक है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story