×

आदर जैन की फिल्म 'हैलो चार्ली' का टीजर हुआ आउट, जानिए कब होगी रिलीज

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के भाई आदर जैन की फिल्म 'हैलो चार्ली' का टीजर आउट हो चुका है।

Newstrack
Published on: 17 March 2021 1:23 PM GMT
आदर जैन की फिल्म हैलो चार्ली का टीजर हुआ आउट, जानिए कब होगी रिलीज
X
फिल्म 'हैलो चार्ली' का टीजर हुआ आउट

नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के भाई आदर जैन की फिल्म 'हैलो चार्ली' का टीजर आउट हो चुका है। फिल्म के टीजर को अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किया है। साथ ही आदर जैन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है।

जाने कब रिलीज होगी फिल्म

एक्ट्रेस करीना कपूर के भाई आदर जैन फिल्म 'हैलो चार्ली' से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म 'हैलो चार्ली' का टीजर जारी हो चुका है जिसे अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किया है। वहीं आदर ने भी अपनी फिल्म के पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस पोस्टर में आदर के साथ एक गोरिल्ला नजर आ रहा है जिसमें दोनों ही स्कूटर पर बैठे दिखाई दे रहे है। आदर जैन की फिल्म 'हैलो चार्ली' 9 अप्रैल को अमेजन प्राइम पर रिलीज की जाएगी।

ये भी देखिये: कल्पना ने सच किया बचपन का सपना, अंतरिक्ष में रोशन किया देश का नाम

View this post on Instagram

A post shared by Aadar Jain (@aadarjain)

फिल्म का मजेदार टीजर

अमेजन प्राइम वीडियो ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर फिल्म का टीजर रिलीज किया है जिसमें आदर जैन ड्राइविंग करते समय अंबरसरिया सॉन्ग सुनने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनके साथ बैठा गोरिल्ला चल रहे गाने को बदल देता है और फिर आराम से कुर्सी पर बैठ जाता है। टीजर को देखकर काफी मजा रहा है जिसको देखकर लगता है कि यह फिल्म बच्चों के लिए काफी मजेदार होगी। इस फिल्म के मजेदार टीजर से यहीं लगता है कि इंसान और जानवर की जोड़ी दर्शकों का खूब मनोरंजन करेगी।

जैकी श्रॉफ भी आएंगे नजर

आपको बता दें कि इस फिल्म में आदर जैन के साथ-साथ जैकी श्रॉफ और एलनाज नौरोजी भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म 'हैलो चार्ली' में आदर जैन एक भोले लड़के का किरदार निभाएंगे, जिसे एक गोरिल्ले को मुंबई से दीव पहुंचाने का काम सौंपा गया है।

ये भी देखिये: आवास के नाम पर वसूली: गबन करने वालों के विरुद्ध होगी FIR, जौनपुर डीएम ने दिया आदेश

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story