×

दीपिका पर जान लुटाने वाले रणवीर, अब क्यों हुए उनसे परेशान

बॉलीवुड के सबसे हॉट और हैपनिंग कपल में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम आता हैं। दोनों अक्सर किसी पार्टी या `इवेंट में नजर आते रहते हैं।

Roshni Khan
Published on: 9 March 2020 10:40 AM GMT
दीपिका पर जान लुटाने वाले रणवीर, अब क्यों हुए उनसे परेशान
X

मुंबई: बॉलीवुड के सबसे हॉट और हैपनिंग कपल में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम आता हैं। दोनों अक्सर किसी पार्टी या 'इवेंट में नजर आते रहते हैं। फ़िलहाल इन दिनों दोनों अपने काम में काफी बिजी हैं। रणवीर जहां इन दिनों अपनी आने वाली फिल्‍म '83' के ट्रेलर लॉन्‍च की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं दीपिका इन दिनों अपने हॉट एंड बोल्ड फोटोशूट्स में बिजी हैं। दीपिका ने हाल ही में इंटरनेशनल एल मैगजीन (Elle Magazine) के लिए एक फोटोशूट कराया है। दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं। जिसे देख कर आपकी सांसे थम जाएंगी। उनकी ये बोल्‍ड और हॉट फोटोज देख कर उनके पति रणवीर सिंह परेशान हो उठे हैं।

ये भी पढ़ें:60 साल की उम्र में इस कांग्रेसी नेता ने की शादी, मेहमानों की लिस्ट देख चौंक जाएंगे

रणवीर‍ ने अपनी परेशानी दीपिका के फोटो पर कमेंट कर पूरी दुनिया को भी बता दी है। इस मैगजीन के लिए कराए गए फोटोशूट में दीपिका समुद्र के किनारे नजर आ रही हैं। दीपिका इन फोटोज में काफी खूबसूरत और सेंशुअस नजर आ रही हैं। उन्होंने एक फोटो अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है।

जिसमें उनके हब्बी रणवीर सिंह ने प्यारा सा कमेंट करते हुए लिखा, 'बेबी रहम करो यार...'।

रणवीर चाहे सोशल मीडिया हो या फिर कोई पब्लिक इवेंट, अक्‍सर अपनी पत्‍नी की खूबसूरती की तारीफ करते हुए नजर आते हैं। दीपिका ने अपने फोटोशूट की कुछ और भी तस्‍वीरें शेयर की हैं।

ये भी पढ़ें:पानी से सस्ता पेट्रोल-डीजल: ख़ुशी में डूबा पूरा देश, अचानक आई गिरावट

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो शादी के बाद पहली बार रणवीर और दीपिका पहली बार फिल्‍म '83' में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्‍म में दीपिका रणवीर की पत्‍नी के किरदार में नजर आएंगी, जबकि रणवीर इस फिल्‍म में क्रिकेटर कपिल देव के रोल में दिखने जा रहे हैं। फिल्‍म का ट्रेलर 11 मार्च को मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट में लॉन्‍च होने जा रहा है। ये फिल्‍म 10 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।

वहीं दीपिका धर्मा प्रोडक्‍शन में बन रही अगली फिल्‍म की तैयारी में लगी हैं। इस फिल्‍म में उनके साथ अनन्‍या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे। इस फिल्‍म का निर्देशन शकुन बत्रा करेंगे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story