×

अभिषेक बच्चन ने शेयर की गुडन्यूज, ऐश्वर्या-आराध्या आईं कोरोना निगेटिव

अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या और अराध्या को लेकर एक गुडन्यूज शेयर की है। जूनियर बी ने बताया है कि अब ऐश्वर्या और अराध्या दोनों कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

Shreya
Published on: 27 July 2020 11:52 AM GMT
अभिषेक बच्चन ने शेयर की गुडन्यूज, ऐश्वर्या-आराध्या आईं कोरोना निगेटिव
X
Aishwarya and Aaradhya Bachchan

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनकी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी पोती आराध्य बच्चन भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। लेकिन इस बीच अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या और आराध्या को लेकर एक गुडन्यूज शेयर की है। जूनियर बी ने बताया है कि अब ऐश्वर्या और अराध्या दोनों कोरोना से ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें: 1996 में आख़िरी लड़ाकू विमान सुखोई-30 खरीदा गया था, ‘राफेल’ की ज़रूरत क्यों पड़ी?

ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन हुईं कोरोना निगेटिव

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिसके बाद दोनों को नानावटी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। हॉस्पिटल में दस दिन चले इलाज के बाद दोनों ठीक हो गए हैं और दोनों को डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। ये गुडन्यूज अभिषेक बच्चन ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Abhishek-Aishwarya

यह भी पढ़ें: गहलोत और विधानसभा सत्र: आखिर CM क्यों टिके इस पर, जानें क्या है प्लान

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर दी जानकारी

अभिषेक बच्चन ने इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा कि आप सभी की निरंतर प्रार्थना और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैं हमेशा इसका ऋणी रहूंगा। ऐश्वर्या और आराध्या कोरोना निगेटिव हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वे अब घर पर रहेंगे। मैं और मेरे पिता मेडिकल स्टाफ की देखरेख में अस्पताल में ही रहेंगे।



यह भी पढ़ें: चीन का चमत्कारी विमान: समुद्र और जमीन दोनों में दौड़ेगा, सभी देशों की हालत खराब

11 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे बिग बी और जूनियर बी

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद 12 जुलाई को ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या भी कोरोना संक्रमित मिले थे। दोनों में लक्षण नहीं थे और उन्हें Asymptomatic बताया जा रहा था। पहले तो उन्हें होम आइसोलेट किया गया था, लेकिन तकलीफ बढ़ने पर ऐश्वर्या अपनी बेटी अराध्या के साथ नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती हो गई थीं।

यह भी पढ़ें: सुशांत केस में महेश भट्ट: पुलिस ले गई थाने, 2 घंटे तक चली पूछताछ

Bachchan Family

फैंस लगातार बच्चन परिवार के ठीक होने की कर रहे दुआ

वहीं जया बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई थी। बच्चन परिवार के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद फैंस लगातार उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। यहां तक कि बिग बी और उनकी फैमिली के जल्द ठीक होने को लेकर कई जगह हवन और पूजा भी की गई थी। वहीं अमिताभ और अभिषेक बच्चन ने भी डॉक्टर्स और अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

यह भी पढ़ें: ICC का बड़ा ऐलान: अब ऐसे मिलेगी 2023 वर्ल्‍ड कप में एंट्री, बहुत खास है ये लीग

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story