×

Ajay Devgn Daughter: रूमर्ड बॉयफ्रेंड ऑरी के पेरेंट्स संग डिनर डेट पर कुछ इस अंदाज में दिखीं Nyasa Devgn

Ajay Devgn Daughter: सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह रूमर्ड बॉयफ्रेंड ऑरी के साथ डिनर डेट पर नजर आ रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 4 Jun 2023 11:06 AM GMT
Ajay Devgn Daughter: रूमर्ड बॉयफ्रेंड ऑरी के पेरेंट्स संग डिनर डेट पर कुछ इस अंदाज में दिखीं Nyasa Devgn
X
Ajay Devgn Daughter (Image Credit: Instagram)

Ajay Devgn Daughter: एक्टर अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन ने अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है, लेकिन वह किसी पॉपुलर स्टार से कम नहीं है। न्यासा आए दिन किसी ना किसी कारण से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर न्यासा की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह रूमर्ड बॉयफ्रेंड ओरहान अवात्रामणि के पेरेंट्स के साथ डिनर डेट पर नजर आ रही हैं।

ओरहान संग डिनर डेट पर दिखीं न्यासा देवगन

दरअसल, ओरहान अवात्रामणि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें ओरहान अपने पेरेट्स, न्यासा और दोस्त वेदांत महाजन के साथ डिनर डेट एंजॉय करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान ओरहान और न्यासा दोनों ब्लैक ड्रेस में नजर आ रहे हैं। ऑरी जहां बेज पैंट के साथ ब्लैक कलर की टी-शर्ट में हैंडसम लग रहे हैं, तो वहीं न्यासा भी ब्लैक कलर के स्ट्रैपलेस टॉप और व्हाइट कलर की सिल्क पैंट्स में काफी हॉट लग रही हैं।

कई बार साथ में स्पॉट हुए हैं न्यासा-ओरहान

हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है जब ओरहान और न्यासा को एक साथ स्पॉट किया गया हो। इससे पहले, भी दोनों को कई बार कई पार्टियों और वेकेशन पर साथ में स्पॉट किया गया है। दोनों को हर वक्त साथ देख सोशल मीडिया पर यह दावा किया जाता है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार न्यासा और ओरहान के बीच काफी गहरी दोस्ती है। अभी हाल ही में न्यासा और ओरहान ने साथ में जैसलमेर ट्रिप किया था, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। हालांकि, इस ट्रिप में न्यासा के साथ उनके और भी दोस्त शामिल थे।

कौन है न्यासा देवगन का बॉयफ्रेंड?

जहां फैंस यह दावा करते हैं कि न्यासा-ओरहान को डेट कर रही हैं, तो वहीं कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार न्यासा लंदन बेस्ड बिजनेसमैन वेदांत महाजन के साथ एक कथित रिश्ते में हैं, जिनके साथ उन्हें अक्सर चिल करते हुए देखा जाता है। कई मौको पर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। अब न्यासा सिंगल हैं या फिर वह ओरहान या वेदांत में से किसको डेट कर रही हैं यह तो वही बता सकती हैं। फिलहाल, न्यासा की तरफ से अब तक अपने रिलेशनशिप की खबरों पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story