×

Ajay Devgn: भारतीय सिनेमा के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, जानना नहीं चाहेंगे क्या है खुशखबरी

Ajay Devgn: भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद बड़ी खुशखबरी है और उससे भी ज्यादा यह एक गर्व की बात है। जी हां, भारतीय सिनेमा ने एक बार फिर एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। आइए आपको विस्तार से इसी जानकारी देते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 22 May 2023 11:23 AM GMT
Ajay Devgn: भारतीय सिनेमा के नाम एक और बड़ी उपलब्धि, जानना नहीं चाहेंगे क्या है खुशखबरी
X
Ajay Devgn (Image Credit: Instagram)

Ajay Devgn: आज भारतीय सिनेमा और भरतीय एक्टर्स देश का नाम रोशन करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। इससे पहले ऑस्कर अपने नाम कर भारतीय सिनेमा ने सभी का सर गर्व से ऊंचा किया था। वहीं, अब एक बार फिर भारतीय सिनेमा ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। जी हां, आपको अजय देवगन और एक्ट्रेस तब्बू की फिल्म 'द्दश्यम' तो याद होगी। अब 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी देश के साथ विदेश में भी कदम रखने जा रही है। इस बेहतरीन मूवी सीरीज का बहुत जल्द साउथ कोरिया में रीमेक बनाया जाएगा।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुआ एलान

दृश्यम' मूवी फ्रैंचाइजी का साउथ कोरियाई लैंगुएज में इसका ऑफिशियल रीमेक बनना अब तय हो चुका है। इस बात का एलान फ्रांस में चल रहे कान्स फिल्म फेस्टिवल में किया गया। हालांकि, इस मूवी में साउथ कोरियाई व्यूअर्स के लिए कुछ बदलाव भी किए जाएंगे। इस रीमेक के लिए इंडियन प्रोडक्शन कंपनी पैनोरमा स्टूडियोज और वार्नर ब्रदर्स के एक्स स्थानीय कोरियन प्रमुख जे चोई के एंथोलॉजी स्टूडियोज ने हामी भरी है। इसके साथ इसमें 'पैरासाइट' एक्टर सोंग कांग-हो और डायरेक्टर किम जी-वून ने कोरियाई रीमेक के लिए अपनी पार्टनरशिप की है।

कुमार मंगत ने जाहिर की खुशी

फिल्म प्रोड्यूसर कुमार मंगत ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ''मैं काफी एक्साइटेड हूं कि दृश्यम' फ्रेंचाइजी को कोरियन में बनाया जा रहा है। ये पहली हिन्दी फिल्म है जो कि कोरियन में बनने जा रही है। इस मूवी से हिन्दी सिनेमा को वर्ल्ड लेवल पर एक मजबूत पहचान मिलेगी। हालांकि पिछले कई सालों से हम कोरियाई मूवीज से इन्सपायर हुए हैं, और अब वो भी हमारी एक मूवी से इन्सपायर हुए हैं। इंडियन फिल्म ब्रादरी के लिए इससे बड़ी और क्या अचीवमेन्ट हो सकती है।''

बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी 'द्दश्यम'

बता दें कि 'दृश्यम' के पहले पार्ट को डायरेक्टर निशिकान्त कामत ने डायरेक्ट किया था। इस मूवी में अजय देवगन और तब्बू ने मेन रोल निभाए थे। मूवी की स्टोरी 'विजय सलगांवकर' यानी अजय देवगन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी आम लाइफ में एक इंसिडेन्ट हो जाता है। जिसके बाद से उसकी पूरी दुनिया बिखर जाती है। वो अपनी फैमिली को बचाने के लिए जहां तक हो सकता है, वहां तक चला जाता है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story