×

Ajay Devgn: पहली बार आर माधवन संग स्क्रीन शेयर करेंगे अजय देवगन, अपकमिंग फिल्म का हुआ ऐलान

Ajay Devgn: एक्टर अजय देवगन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म में पहली बार एक्टर आर माधवन संग काम करते नजर आएंगे। आइए आपको इस फिल्म से जुड़ी सभी जानकारी बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 13 May 2023 2:56 PM GMT
Ajay Devgn: पहली बार आर माधवन संग स्क्रीन शेयर करेंगे अजय देवगन, अपकमिंग फिल्म का हुआ ऐलान
X
Ajay Devgn (Image credit: Instagram)

Ajay Devgn: एक्टर अजय देवगन और आर माधवन दोनों ही आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दोनों ने अपनी दमदार एक्टिंग से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। यह दोनों ही बॉलीवुड के ऐसे स्टार्स हैं, जिनके साथ काम करने के लिए बड़े-बड़े सेलेब्स इंतजार करते हैं। इस बीच ऐसी खबर सामने आई है कि यह दोनों स्टार्स एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। दरअसल, आर माधवन एक्टर अजय देवगन की आने वाली थ्रिलर फिल्म में शामिल होने जा रहे हैं। इस खबर ने दोनों सुपरस्टार के फैंस को हैरान कर दिया है।

अजय देवगन के साथ आर माधवन शेयर करेंगे स्क्रीन

बता दें कि पहले यह घोषणा की गई थी कि अजय देवगन विकास बहल द्वारा निर्देशित थ्रिलर में काम करने के लिए तैयार हैं। फिल्म का निर्माण पैनोरमा स्टूडियोज और अजय देवगन एफफिल्म्स के बैनर तले किया गया है। वहीं, अब खबर सामने आई है कि आर माधवन भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। यह पहली बार होगा जब अजय देवगन और आर माधवन स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। माना जा रहा है कि फिल्म फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और इसके जून में फ्लोर पर आने की उम्मीद है। बता दें, फिल्म को बड़े पैमाने पर मुंबई, मसूरी और लंदन के विभिन्न हिस्सों में शूट किया जाएगा।

आर माधवन की अपकमिंग फिल्में

आर माधवन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उनके पास कई दिलचस्प प्रोजेक्ट हैं। हाल ही में यह बताया गया था कि माधवन को एक और बायोपिक में लिया गया है, जिसमें वो मिरेकल मैन जीडी नायडू की भूमिका निभाएंगे। फिल्म का निर्माण मीडियावन ग्लोबल एंटरटेनमेंट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। टीम ने एक्टर्स की डिटेल के साथ आधिकारिक पोस्टर जारी किया है। वहीं, अजय देवगन की बात करें तो वह बहुत जल्द रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाले हैं। इसकी जानकारी अजय ने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने बताया था कि फिल्म की कहानी उन्हें बहुत पसंद आई है और भगवान ने चाहा तो यह रोहित के साथ उनकी 11वीं ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी। इसके अलावा वह नीरज पांडे की भी फिल्म में काम कर रहे हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story