×

Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे की मौत पर भोजपुरी सितारों ने जताया दुख, जानिए किसने क्या कहा

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी क्वीन आकांक्षा दुबे ने मात्र 24 साल की उम्र में मौत को गले लगा दिया। एक्ट्रेस तो चलीं गईं लेकिन वह अपने पीछे लोगों को रोता बिलखता छोड़ गईं।

Shivani Tiwari
Published on: 26 March 2023 11:29 AM GMT
Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे की मौत पर भोजपुरी सितारों ने जताया दुख, जानिए किसने क्या कहा
X
Akanksha Dubey Suicide (Photo- Social Media)
Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी क्वीन आकांक्षा दुबे ने मात्र 24 साल की उम्र में मौत को गले लगा दिया। एक्ट्रेस तो चलीं गईं लेकिन वह अपने पीछे लोगों को रोता बिलखता छोड़ गईं। उनके निधन से भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दे रहें हैं।
सब के मन में सिर्फ यही सवाल है कि आखिर एक्ट्रेस ने किस वजह से अपनी जिंदगी को खत्म करने का फैसला लिया। आकांक्षा की मौत से सिर्फ फैंस या उनके दोस्त ही नहीं बल्कि कई भोजपुरी हस्तियां भी गहरे सदमें में हैं और अब सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर कर रहें हैं।

रानी चटर्जी

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आकांक्षा दुबे की एक फोटो शेयर की और लिखा, "इस खबर को पढ़कर मुझे इसपर विश्वास ही नहीं हुआ। मैं क्या लिखूं अपनी जिंदगी को इस तरह से खत्म करना सही नहीं है। तुम्हारा आत्मा जहां कहीं भी हो उसे शांति मिले, जो इस दुनिया में वह नहीं पा सकी। बहुत दुख हो रहा है। ओम शांति।"

समर सिंह

अभिनेता समर सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, "निशब्द r.i.p. #Akanksha Dubey"

आम्रपाली दुबे

अभिनेत्री आम्रपाली दुबे को भी आकांक्षा दुबे की मौत का गहरा सदमा लगा है। आम्रपाली दुबे ने भी सोशल मीडिया पर दुख जताया है। एक्ट्रेस ने आकांक्षा संग तस्वीरें शेयर की और लिखा, "मुझे तुम्हारे साथ खिंचवाई गई हर तस्वीर सिर्फ तुम्हारी उपलब्धियों में इस्तेमाल करनी थी बेटा।" इसके साथ उन्होंने टूटे दिल वाला इमोजी भी बनाया है।

निधि झा

निधि झा ने आकांक्षा दुबे की तस्वीर शेयर की और दुख जताते हुए लिखा, "क्यों!!!!! रेस्ट इन पीस आकांक्षा"

पूनम दुबे

भोजपुरी एक्ट्रेस पूनम दुबे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आकांक्षा दुबे की फोटो शेयर की और लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा। पूनम ने लिखा, "भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे और तुम्हारे परिवार को सहन शक्ति। हम सब को दुनिया में बहुत मुश्किलें मिलती है जब हम हार जाते है , बहुत सारे ऐसे लोग भी मिलते है जो हमारा जीना हराम कर देते है तब भी हम हार जाते है पर अपनी ज़िंदगी को ख़त्म करने के अलावा भी बहुत रास्ते हैं, इन सब मुश्किलों के बावज़ूद हमे एक बार अपने परिवार के बारे में ज़रूर सोचना चाहिए। ज़िंदगी अनमोल हैं।"

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story