×

अक्षरा-खेसारी का रोमांस: देखकर आप पर चल जाएगा भोजपुरिया जादू

भारत के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता की फैन फॉलोइंग बहुत तेजी बढ़ रही हैं। यही वजह है कि टेलीविजन से लेकर रिएलिटी शो में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं।

seema
Published on: 30 Nov 2019 7:51 AM GMT
अक्षरा-खेसारी का रोमांस: देखकर आप पर चल जाएगा भोजपुरिया जादू
X

मुंबई: भारत के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता की फैन फॉलोइंग बहुत तेजी बढ़ रही हैं। यही वजह है कि टेलीविजन से लेकर रिएलिटी शो में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं।

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा पहले ही टीवी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। वहीं अब खेसारी लाल यादव ने भी बिग बॉस-13 में एक अलग पहचान बनाई है। खेसारी लाल अक्सर अपनी फिल्मों तो कभी अपने गानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वहीं आजकल यूट्यूब पर खेसारी और भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह का एक धमाकेदार वीडियो ट्रेंड कर रहा है।

यह भी पढ़ें : बच्चन की दुल्हनियां का कमाल: अब यहां कर रही देश का नाम रोशन

ये गाना खेसारी की धमाकेदार एक्शन और रोमैंटिक ड्रामा फिल्म 'हीरो नंबर1' का है 'सटला पे मिली बड़ा माजा' नाम का ये गाना भी पुराना है लेकिन यह भी यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। खेसारी लाल ने इस गाने को भोजपुरी सिंगर कल्पना के साथ मिलकर गाया है। गाने में दोनों भोजपुरी सुपरस्टार्स हॉट रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को 1 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।

इस गाने में सबसे खास बात है अक्षरा और खेसारी का डांस और रोमांस दोनों है। गाने में खेसारी पीली टी-शर्टी तो वहीं अक्षरा पिंक साड़ी में नजर आ रही हैं। अक्षरा इस साड़ी में बेहद हॉट लग रही हैं तो वहीं खेसारी भी कुछ कम नहीं लग रहे। खेसारी लाल यादव की फिल्म 'हीरो नंबर 1' को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। खेसारी के एक्शन से लेकर रोमैंटिक सीन तक इस फिल्म में सबकुछ हिट हुआ था।

ये भी देखें:https://newstrack.com/india/raigad-uddhav-thackeray-fort-474337.html

अक्षरा सिंह के साथ खेसारी का रोमांस तो हिट हो ही गया। लेकिन उनकी जोड़ी आम्रपाली दुबे के साथ जमती है। लोग खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को काफी पंसद करते हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा की कई हीरोइन के साथ धमाकेदार डांस और रोमांस करते नजर आ चुके हैं। खेसारी रोमॉस और एक्शन के दिवाने हैं लोग।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story