Akshara Singh Top 10 Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह के ये 10 गाने पार्टियों में लगाते हैं चार चांद, देखें लिस्ट

Akshara Singh Superhit Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की दमदार अदाकारी से तो आप सभी वाकिफ होंगे। एक्ट्रेस अबतक कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन साथ ही उनका जलवा भोजपुरी गानों में भी देखने को मिलता है।

Shivani Tiwari
Published on: 5 April 2023 8:27 AM GMT
Akshara Singh Top 10 Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह के ये 10 गाने पार्टियों में लगाते हैं चार चांद, देखें लिस्ट
X
Akshara Singh Top 10 Bhojpuri Song (Photo- Social Media)
Akshara Singh Superhit Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की दमदार अदाकारी से तो आप सभी वाकिफ होंगे। एक्ट्रेस अबतक कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन साथ ही उनका जलवा भोजपुरी गानों में भी देखने को मिलता है। अक्षरा पर फिल्माए गए कई ऐसे गाने हैं जिसे ऑडियंस रिपीट मोड पर देखती है, आइए आपको अभिनेत्री के 10 सुपरहिट गानों के बारे में बताते हैं, जिसका जलवा आज भी कायम है।

1. मोरे होंठवा से नथुनिया

अक्षरा सिंह द्वारा गाया हुआ यह गाना "मोरे होंठवा से नथुनिया" 2 साल पहले रिलीज हुआ था, लेकिन इसका जलवा आज भी बरकरार है। इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ विशाल सिंह नजर आ रहें हैं। गाने को अबतक 15 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

2. बस यही खाती आरा जानी

अक्षरा सिंह का यह गाना एक साल पहले रिलीज हुआ था, और इसे अबतक 31 मिलियन बार देखा जा चुका है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने खुद गाया है और साथ ही शानदार परफॉर्मेंस भी दी है।

3. दोष नईखे बंगलिनिया के

अभिनेत्री अक्षरा सिंह पर फिल्माए गए गाने "दोष नईखे बंगलिनिया के" को उन्होंने खुद अपनी आवाज से सजाया है। अक्षरा सिंह का यह गाना एक साल पहले रिलीज हुआ था, जिसे 45 मिलियन से अधिक बार सुना जा चुका है।

4. ईधर आने का नहीं

अक्षरा सिंह के गाने "ईधर आने का नहीं" जब रिलीज हुआ था, तो उसने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस गाने को रिलीज हुए 2 साल हो चुके हैं और अबतक इसपर 444 मिलियन व्यूज आ चुके हैं और 1.9 मिलियन लाइक्स मिल चुका है। अक्षरा ने खुद इस गाने को अपनी आवाज दी है।

5. कॉल करे क्या

अक्षरा सिंह द्वारा गाए गए गाने "कॉल करे क्या" ने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया था। इस गाने को रिलीज हुए लगभग तीन साल हो चुके हैं और अबतक इस ब्लॉकबस्टर गाने को 230 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

6. ड्रीम में एंट्री

"ड्रीम में एंट्री" गाने को अक्षरा सिंह के साथ खेसारी लाल यादव ने गाया है और इन्हीं दोनों पर इस गाने को फिल्माया भी गया है। इस गाने को अबतक लोगों द्वारा 12 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

7. जीजा जी

अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव का गाना "जीजा जी" काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने को खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह ने गाया है। ये गाना दो महीने पहले ही रिलीज हुआ है, और इसे 6.1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

8. कमरिया

अक्षरा सिंह का "कमरिया" गाना अभी हाल फिलहाल में रिलीज हुआ है। गाने में अक्षरा सिंह और करण खन्ना की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। लगभग तीन महीने पहले रिलीज हुए इस गाने को 7.5 मिलियन व्यूज मिल चुके है।

9. फलनवा के बेटा सपनवा में आता है 2

अक्षरा सिंह का गाना "फलनवा के बेटा सपनवा में आता है 2" भी हिट रहा। अक्षरा सिंह के इस गाने को यूट्यूब 17 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को रिलीज हुए 1 साल हो चुका है, जिसका क्रेज अभी भी दर्शकों में देखने को मिलता है।

10. बवाल करेंगे

अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव का गाना "बवाल करेंगे" को दर्शकों ने खूब पसंद किया। रिलीज होने के बाद यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा था। "बवाल करेंगे" एक होली सॉन्ग है, जिसमें अक्षरा और खेसारी ने जमकर धूम मचाया था। अक्षरा और खेसारी की आवाज में रिलीज हुए इस गाने को 12 मिलियन बार देखा गया है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story