×

अक्षय कुमार ने ऐसे की नए साल की शुरुआत, लिखा ये पोस्ट, सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें नए साल की बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि इस वीडियो में उन्होंने साल 2021 का पहला सूर्योदय को कैद किया।

Shraddha Khare
Published on: 1 Jan 2021 6:37 AM GMT
अक्षय कुमार ने ऐसे की नए साल की शुरुआत, लिखा ये पोस्ट, सोशल मीडिया पर वायरल
X

मुंबई : नए साल 2021 शुरुआत हो चुकी है। और इस खास मौके पर सब अपने नए साल के पहले दिन को लोग अपने अपने हिसाब से मना रहे हैं। वहीं बात करते हैं बॉलिवुड के खिलाड़ी की उन्होंने अपने नए साल की शुरुआत कुछ नए अंजाज से की है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने अपने नए साल के दिन की शुरुआत सूर्योदय की पहली किरण से की और गायत्री मंत्र का जाप भी किया।

अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें नए साल की बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि इस वीडियो में उन्होंने साल 2021 का पहला सूर्योदय को कैद किया। इसके साथ उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा अगर आपने मिस कर दिया है तो देख लीजिए की ये साल 2021 का पहला सूर्योदय है। मैं सभी के विकास और खुशहाली की कामना करता हूं। नए साल की सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।

फैंस ने पसंद किया इस पोस्ट को

अक्षय कुमार ने यह पॉजिटिव पोस्ट सुबह सुबह की है। और इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस इस पोस्ट का शुक्रिया अदा करते हुए नहीं थक रहे हैं। आपको बता दें कि अक्षय कुमार ने कोरोना महामारी के उस समय में भी खूब काम किया। और हर साल की तरह दर्शकों ने उनकी फिल्म का मजा लिया। उनकी पिछली फिल्म लक्ष्मी बॉम को काफी पसंद किया।

ये भी पढ़ें:नए साल पर कंगना की शपथ: 2021 में क्वीन की तरह लूंगी एंट्री, फैंस कर रहे तारीफ

इस साल कर रहे हैं यह फिल्में

अक्षय कुमार के काम की बात करें तो यह हमेशा अपनी नई नई फिल्मों से दर्शकों को खुश करते हैं। आपको बता दें कि इन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री का खिलाड़ी कहा जाता है। फिल्म लक्ष्मी बॉम में इनकी एक्टिंग की काफी सराहना की गई थी। साल 2021 में अक्षय कुमार की फिल्मों का इन्तजार दर्शक को बेसबरी से रहता है। अक्षय अतरंगी रे की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इसके साथ इस साल इनके हाथ में सूर्यवंशी, बेल बॉटम और पृथ्वीराज जैसी कई फिल्मों में प्रदर्शन दिखाने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: 2021 में फिल्मों की लगी लंबी लाइन, सिनेमाघरों में रिलीज को हैं तैयार

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shraddha Khare

Shraddha Khare

Next Story