Akshay Kumar को मिली भारत की नागरिकता, सुपरस्टार का दिल और सिटिजनशिप दोनों हुआ हिंदुस्तानी

Akshay Kumar: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है, आइए आपको बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 15 Aug 2023 7:06 AM GMT (Updated on: 15 Aug 2023 7:40 AM GMT)
Akshay Kumar को मिली भारत की नागरिकता, सुपरस्टार का दिल और सिटिजनशिप दोनों हुआ हिंदुस्तानी
X
Akshay Kumar (Photo- Social Media)
Akshay Kumar: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म "OMG 2" को लेकर चर्चा में बनें हुए हैं। फिल्म 11 अगस्त को थिएटरों में रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई भी कर रही है। इसी बीच आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खिलाड़ी कुमार ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है, आइए आपको बताते हैं।

अक्षय कुमार को मिली भारत की नागरिकता

जैसा कि आप सब जानते हैं कि अक्षय कुमार के पास अबतक भारत की नहीं, बल्कि कनाडा की सिटिजनशिप थी, जिसकी वजह से उन्हें अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता था। लेकिन अब अक्षय कुमार ने अपने फैंस को जानकारी दी है कि उन्हें भारत की नागरिकता मिल चुकी है, जिससे यकीनन अब ट्रोलर्स की बोलती हमेशा के लिए बंद हो जाएगी।

अक्षय कुमार ने इस अंदाज में सेलिब्रेट किया 15 अगस्त

आज 15 अगस्त है, ऐसे में सभी सितारे सोशल मीडिया के जरिए फैंस और नेटीजेंस को 15 अगस्त की बधाई दे रहें हैं। वहीं अब खिलाड़ी कुमार ने भी अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर एक पोस्ट शेयर कर स्वतंत्रता दिवस के खास दिन को सेलिब्रेट किया है। उन्होंने भारतीय नागरिकता मिलने के दस्तावेज की एक फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा, "दिल और सिटिजनशिप दोनों हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद।"
View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय कुमार के फैंस हुए खुश

अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता मिल चुकी है, यह खबर सुन उनके फैंस बेहद खुश हैं और अब वे सब ट्रोलर्स का मजाक उड़ा रहें हैं। एक फैन ने लिखा, "रोना शुरू कर दो हेटर्स, क्योंकि अब तुम्हारे पास बोलने के लिए कुछ नहीं रहा।" दूसरे ने लिखा, "हेटर्स के पास सिर्फ एक ही चीज थी बोलने के लिए अब वो भी नहीं रही।" वहीं एक अन्य फैन ने कहा, "दिल से आप हिन्दुस्तानी तो थे ही, आज मुहर भी लग गई। खुशियां मनाओ, उत्सव मनाओ, स्वतंत्रता दिवस पर अक्षय कुमार के फैंस को सरप्राइज़ मिला।"

अक्षय कुमार वर्कफ्रंट

बॉलीवुड खिलाड़ी कुमार अपनी फिल्म "OMG 2" की वजह से खबरों में बने हुए हैं। फिल्म को दर्शकों से बहुत ही शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं और अबतक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 55.17 करोड़ तक की कमाई कर ली है। इसके अलावा अक्षय कुमार अपनी फिल्म "बड़े मियां और छोटे मियां" को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसमें टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की यह फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story