×

अली-जैस्मिन का म्यूजिक वीडियो 'तेरा सूट' रिलीज, अलग अवतार मे दिखीं एक्ट्रेस

बिग बॉस 14 मे दर्शकों को जैस्मिन भसीन और अली गोनी का रिश्ता बहुत पसंद आया। जिसके बाद अब ये क्यूट जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं।

Monika
Published on: 9 March 2021 6:16 AM GMT
अली-जैस्मिन का म्यूजिक वीडियो तेरा सूट रिलीज, अलग अवतार मे दिखीं एक्ट्रेस
X
ऑन स्क्रीन नज़र आई अली-जैस्मिन की जोड़ी, म्यूजिक वीडियो 'तेरा सूट' रिलीज

मुंबई: बिग बॉस 14 मे दर्शकों को जैस्मिन भसीन और अली गोनी का रिश्ता बहुत पसंद आया। जिसके बाद अब ये क्यूट जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं। ये जोड़ी सोश्ल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही मे जैस्मिन और अली का पहला म्यूजिक वीडियो ‘तेरा सूट’ रेलीज़ किया गया। इस म्यूजिक वीडियो मे टोनी कक्कड़ ने गाना गाया है।

मस्ती और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री

बता दें, कि वीडियो मे जैस्मिन और अली की मस्ती और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने लायक है। इस वीडियो मे भी दोनों वैसे ही मस्ती मज़ा करते नज़र आ रहे हैं जैसे वो रियल फ़ाइल मे करते हैं। इस वीडियो मे जैस्मिन भसीन ग्लैमरस पुलिस ऑफिसर के गेटअप दिख रही हैं वहीं अली गोनी हैंडसम कैदी के रूप में नजर आ रहे हैं। अली को एक मार्शमैलो दिया जाता है जिसे खाने के बाद वह सपने देखने लगता है। सपने में दोनों खूब मस्ती करते नजर आते हैं। कभी जेल में तो कभी सड़क पर तो कभी स्व‍िमिंग पूल में दोनों का डांस जारी रहता है।

बिग बॉस 14 मे हुआ प्यार

ये पहला मौका है जब दोनों एक साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आए। बिग बॉस के घर मे जहां दोनों के बीच प्यार पनपा वही इस वीडियो मे दोनों की केमिस्ट्री देखने को मिली । इस वीडियो के रेलीज़ से पहले ही लाइव वीडियो में फैंस को इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने फैंस से उनके सपोर्ट की अपील की थी।

ये भी पढ़ें : जब सोनाली फोगाट ने नोरा फतेही को दी टक्कर, इस गाने पर जमकर हिलाई कमरिया

खतरों के खिलाड़ी मे हुई मुलाक़ात

आपको बता दें , कि जैस्मिन भसीन और आली गोनी की मुलाक़ात शो खतरों के खिलाड़ी 9 में हुई थी. जिसके बाद इसके बाद खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया के दौरान उनकी दोस्ती बढ़ी। बिग बॉस मे दोनों को एक दूसरे के लिए प्यार का एहसास हुआ।

ये भी पढ़ें : रणबीर हुए कोरोना पॉजिटिव! एक्टर की तबियत पर रणधीर कपूर ने दी बड़ी जानकारी

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story