×

आलिया के ये 10 किरदार: जिसने बना दिया इनको सुपरस्टार, हिट पर हिट हो रही फिल्म

बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशक महेश भट्ट और ब्रिटेन एक्ट्रेस सोनी राजदान की लाड़ली आलिया भट्ट आज अपना 27वां बर्थडे माना रही हैं।

Roshni Khan
Published on: 15 March 2020 8:50 AM GMT
आलिया के ये 10 किरदार: जिसने बना दिया इनको सुपरस्टार, हिट पर हिट हो रही फिल्म
X
आलिया के ये 10 किरदार: जिसने बना दिया इनको सुपरस्टार, हिट पर हिट हो रही फिल्म

मुंबई: बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशक महेश भट्ट और ब्रिटेन एक्ट्रेस सोनी राजदान की लाड़ली आलिया भट्ट आज अपना 27वां बर्थडे माना रही हैं। मम्मी-पापा के इतने ज्यादा फेमस होने के बावजूद आलिया को करियर में कभी उनकी हेल्प की ज़रुरत नहीं पड़ी। फिल्म इंडस्ट्री में शुरुआत के साथ ही आलिया ने अपनी अलफ पहचान दर्शकों के दिलों में बना ली है। यही वजह है कि इस टाइम बॉलीवुड में वो राज कर रही है। तो आज हम आपको उनके बर्थडे के मौके पर उनके अब तक के दमदार रोल के बारे में बताते हैं जिन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया है और आज भी याद करते हैं।

ये भी पढ़ें:Jio लाया बंपर ऑफर: अब नहीं रूकेगा नेट, कम पैसों में मिलेगी सारी सुविधाएं

किरदार: शनाया सिंघानिया

फिल्म: स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012)

बॉलीवुड में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने कदम रखने वाली आलिया भट्ट को इस फिल्म से नई और अलग पहचान मिली। इस फिल्म में उन्होंने एक बहुत ही कंफ्यूज लड़की शनाया सिंघानिया का किरदार निभाया है। वह कॉलेज के सबसे हैंडसम लड़के रोहन (वरुण धवन) की गर्लफ्रेंड होती है, लेकिन धीरे-धीरे उसे समझ आता है कि उसका प्यार दरअसल रोहन नहीं बल्कि अभिमन्यु (सिद्धार्थ मल्होत्रा) है। इस फिल्म को करण जौहर ने निर्देशक किया है और इस फिल्म में एक्टिंग के लिए आलिया को फीमेल बेस्ट डेब्यू के फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नामित किया गया।

किरदार: वीरा त्रिपाठी

फिल्म: हाईवे (2014)

फिल्म हाईवे में भीड़ भरी दुनिया में वीरा त्रिपाठी (आलिया भट्ट) अपने आप को बहुत ही अकेला महसूस करती है। वो चाहती है कि इस चकाचौंध भरी दुनिया से बहुत दूर चली जाए। भगवान उसकी सुन लेते हैं और वहां का लोकल गुंडा महावीर भाटी गुर्जर (रणदीप हुड्डा) उसका अपहरण कर लेता है। शुरुआत में वीरा को थोड़ी परेशानी होती है लेकिन बाद में वो महावीर से प्यार करने लगती है। आलिया की एक्टिंग फिल्म में बहुत परिपक्व नजर आता है। इसके लिए सभी ने आलिया की बहुत तारीफ की। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का फेयर अवार्ड मिला।

किरदार: अनन्या स्वामीनाथन

फिल्म: टू स्टेट्स (2014)

चेतन भगत के नावेल 'टू स्टेट्स' पर बनी फिल्म में अनन्या स्वामीनाथन (आलिया भट्ट) अपने बॉयफ्रेंड कृष मल्होत्रा (अर्जुन कपूर) के साथ अहमदाबाद IIM की छात्रा हैं। दोनों कपल एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन इनके परिवार उत्तर और दक्षिण हैं। दोनों ही अपने-अपने परिवार को इस रिश्ते के लिए राजी करने की बहुत कोशिश करते हैं। इस फिल्म में आलिया ने एक स्टूडेंट का रोल निभाया है। उनकी एक्टिंग से कहीं भी महसूस नहीं होता कि वो एक्टिंग कर रही हैं।

किरदार: काव्या प्रताप सिंह

फिल्म: हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया (2014)

फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया में काव्या (आलिया भट्ट) की शादी होने वाली है, और वो शहर से अपने घर लौटने वाली है। अपनी शादी से कुछ ही टाइम पहले उसे एक अजनबी से प्यार हो जाता है, और वो उसे लेकर काफी सीरियस हो जाती है। काव्या चाहती है कि उसकी शादी हंप्टी (वरुण धवन) से ही हो। लेकिन बाद में ये दोनों अपने प्यार को पाने के लिए जद्दोजहद करते हैं। आलिया इस फिल्म के अलावा वरुण के साथ पहले भी काम कर चुकी हैं।

किरदार: टीया मालिक

फिल्म: कपूर एंड संस (2016)

शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कपूर एंड संस' में आलिया का फिर से लव ट्रायंगल देखने को मिला। ऐसा सिर्फ महसूस होता है लेकिन असल में टीया (आलिया भट्ट) सिर्फ अर्जुन (सिद्धार्थ मल्होत्रा) से प्यार करती है। कपूर खानदान के लड़ते झगड़ते माहौल में भी टीया अपने आप को बहुत अच्छे से ढाल लेती है। सिद्धार्थ मल्होत्रा, फवाद खान, ऋषि कपूर जैसे कई अच्छे स्टार्स के साथ काम किया था। धर्मा प्रोडक्शंस के निर्माण में बनी इस फिल्म में भी आलिया की एक्टिंग को काफी पसंद किया।

किरदार: बौरिया / मैरी जेन

फिल्म: उड़ता पंजाब (2016)

कई फिल्मों में शहर की पढ़ी-लिखी लड़की बनने के बाद इस फिल्म में आलिया ने एक बिहारी लड़की का किरदार निभाया। वह काम की तलाश में पंजाब पहुंचती है, और वहां कुछ आपराधिक तत्वों के चंगुल में फंस जाती है। आलिया मुंबई में पली बढ़ी हैं इसलिए उन्हें बिहार की भाषा और रहन-सहन का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। इस फिल्म के लिए उन्होंने वहां की भाषा और रहन-सहन पर भी गहन अध्ययन किया। आलिया के सराहनीय अभिनय को यहां भी क्रिटिक्स का सहारा मिला, और उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर अवार्ड से नवाजा गया। अभिषेक चौबे की इस फिल्म का मुद्दा संवेदनशील होने की वजह से यह फिल्म काफी लंबे समय तक रिलीज का इंतजार करती रही।

किरदार: कायरा

फिल्म: डियर जिंदगी (2016)

फिल्म 'डियर जिंदगी' में आलिया आने वाले समय अपने आप को बहुत अच्छे से फिट कर देती हैं। इस फिल्म में कायरा के किरदार में आलिया अपने करियर और प्रेम भरी जिंदगी से हार जाती हैं, और असहाय महसूस करती हैं। उस समय में जाकर भी वो बीते समय की अवस्थाओं को भी अपने अंदर इस तरह समाहित कर लेती हैं, कि वह देखने में तो बहुत जटिल लगता है लेकिन समझने में बहुत ही आसान है। फिल्म में आलिया के साथ किंग खान शाहरुख एक मनोविज्ञान चिकित्सक के किरदार में नजर आते हैं। वो भटके हुए लोगों को सही रास्ता दिखाते हैं। गौरी शिंदे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अच्छी एक्टिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया।

किरदार: वैदेही त्रिवेदी

फिल्म: बद्रीनाथ की दुल्हनिया (2017)

फिल्म हंप्टी शर्मा की दुल्हनियां के बाद आलिया, वरुण और शशांक खेतान फिर से एक साथ आए। इस फिल्म को भी करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने ही निर्मित किया। इस फिल्म में आलिया का रोल वैदेही एक ऐसी आजाद लड़की है जो सब कुछ अपने मनमर्जी मुताबिक करना चाहती है। वो ग्रामीण इलाके की लड़की है, लेकिन फिर भी उसकी ख्वाहिश है बहुत बड़ी हैं। वो शादी और परिवार के झंझट में न पड़कर अपना करियर एक एयर होस्टेस बनकर स्थापित करना चाहती है। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामित किया गया।

किरदार: सहमत खान

फिल्म: राजी (2018)

बॉलीवुड की शानदार निर्देशक मेघना गुलजार के साथ इस फिल्म में आलिया भट्ट ने सहमत खान का किरदार निभाया है। सहमत एक कश्मीरी लड़की है, जो भारत सरकार के लिए एक जासूस का काम करती है। वो एक पाकिस्तानी अफसर (विक्की कौशल) से शादी कर लेती है, जिससे कि वो पाकिस्तान की जानकारी हिंदुस्तान को दे सके। उम्र में बहुत कम होने के बावजूद आलिया इस फिल्म में एक अनुभवी अदाकारा के रूप में नजर आईं। इस किरदार के लिए उनके अभिनय की सराहना देश और विदेश दोनों में हुई। एक देशभक्त लड़की के रूप में शानदार अभिनय करने के लिए आलिया को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से नवाजा गया।

ये भी पढ़ें:खुशखबरी: टैक्स बढ़ने के बाद भी सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, अब है इतना रेट

किरदार: सफीना फिरदौसी

फिल्म: गली बॉय (2019)

बॉलीवुड निर्देशक जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म गली बॉय में आलिया ने मुंबई की गलियों में पली-बढ़ी एक लड़की सफीना का किरदार निभाया है। वो अपनी ही गली में पलने वाले एक लड़के मुराद (रणवीर सिंह) से प्यार करती है, और उसके करियर को आगे बढ़ाने के लिए अपने करियर को दांव पर लगाती है। लेकिन जब इस रोल को उन्होंने निभाया, तो कहीं से भी यह पता नहीं चलता कि मुंबई के इस स्लम से उनका कोई लेना-देना नहीं रहा है। इस फिल्म में भी शानदार अभिनय के लिए आलिया को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर अवार्ड से सुशोभित किया गया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story