×

Pushpa 2 के नए पोस्टर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, जानें क्या इसमें खास

Pushpa 2: हाल ही में, अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा कर रख दिया है। आइए आपको दिखाते हैं इस पोस्टर में ऐसा क्या खास है।

Ruchi Jha
Published on: 14 Aug 2023 7:00 AM GMT
Pushpa 2 के नए पोस्टर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, जानें क्या इसमें खास
X
Pushpa 2 (Image Credit: Instagram)

Pushpa 2: पिछले काफी समय अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। कुछ समय पहले फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया गया था, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर को शेयर करते ही इसे सात मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 'पुष्पा 2' का ये पोस्टर इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।

सामने आया 'पुष्पा 2' का फर्स्ट लुक

दरअसल, 'माइथ्री मूवी मेकर्स' के इंस्टाग्राम अकाउंट से 'पुष्पा 2' का फर्स्ट लुक शेयर किया गया था। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था - ''आइकन स्टार अल्लू अर्जुन का राष्ट्रव्यापी नियम पुष्पा 2 के फर्स्ट लुक ने एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन लाइक्स पाने वाला पहला भारतीय फर्स्ट-लुक पोस्टर बन गया है।''

फिल्म के दो पोस्टर अब तक हो चुके हैं रिलीज

इससे पहले 'पुष्पा 2: द रूल' में पुष्पा के सबसे बड़े दुश्मन फहाद फासिल का पहला लुक भी शेयर किया गया था। वहीं, पुष्पा का पहला लुक अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर शेयर किया गया था। फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, जिस तरह से साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा के फैंस इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, उसे देखकर तो यही लगता है कि फिल्म सुपरहिट होने वाली है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

बता दें कि फिल्म 'पुष्पा: द राइज' साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी दमदार बिजनेस किया था। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी नजर आई थी, जिसे फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया था। इस फिल्म का गाना 'श्रीवल्ली' काफी ज्यादा हिट रहा था। वहीं, अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट 'पुष्पा 2: द रूल' 2024 में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

पुष्पा के पहले पार्ट ने किया था कितना कलेक्शन?

फिल्म के पहले पार्ट की बात करें, तो इसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। फिल्म का कुल कलेक्शन 350 करोड़ रुपए से ज्यादा का था। यह कोरोना काल के बाद आई पहली ऐसी फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर आते ही रिकॉर्ड बना दिया था। 170-200 करोड़ रुपए के बजट में बनी ये फिल्म बॉलीवुड से लेकर साउथ तक सभी फिल्मों के लिए चुनौती थी।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story