×

ऐसा क्या हुआ KBC के सेट पर, जो नम हो गयी बिग बी की आखें

12 अक्टूबर शुक्रवार को अमिताभ बच्चन ने अपना 77वां जन्मदिन मनाया। बर्थडे के मौके पर बिग बी के घर के बाहर उनके फैंस ने उन्हें बर्थडे की बधाई दी।

Roshni Khan
Published on: 5 Aug 2023 11:45 AM
ऐसा क्या हुआ KBC के सेट पर, जो नम हो गयी बिग बी की आखें
X

मुंबई: 12 अक्टूबर शुक्रवार को अमिताभ बच्चन ने अपना 77वां जन्मदिन मनाया। बर्थडे के मौके पर बिग बी के घर के बाहर उनके फैंस ने उन्हें बर्थडे की बधाई दी। फिल्म इंडस्ट्री के बहुत से एक्टर्स ने बिग बी को सोशल साईट पर विश किया। इन सबके बीच उनके शो KBC में एक ऐसा लम्हा आया जब उनकी आखें नम हो गयी।

ये भी देखें:उपचुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष समेत दो वरिष्ठ सपा नेता भाजपा में शामिल

कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में आई महिला खिलाड़ी पैरालंपिक

बीतें शुक्रवार को कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में बालिका दिवस के मौके पर दीपा मलिक और मानसी जोशी पहुंचीं। ये दोनों महिला खिलाड़ी पैरालंपिक में भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं। मानसी पैरालंपिक बैडमिंटन प्लेयर हैं जबकि दीपा जैवलिन थ्रो करती हैं।

शो में आते ही दीपा मलिक और मानसी जोशी ने अमिताभ बच्चन को बर्थडे विश किया। दीपा मलिक ने शो में बताया कि पैरालिसिस होने के बाद उनकी दोनों बेटियों ने उनका पूरा ध्यान रखा।

ये भी देखें:Xiaomi की बड़ी घोषणा, जल्द लांच होगा 50X डिजिटल जूम वाला कैमरा

बर्थडे सरप्राइज मिला ये वीडियो

बिग बी के बर्थडे के मौके पर दीपा मलिक ने सरप्राइज के तौर पर उन्हें एक वीडियो दिखाया। वीडियो में बिग बी अपने माता-पिता और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ नजर आ रहे थे। बिग बी इस वीडियो को देखकर काफी इमोशनल हो गए और जिस वजह से उनकी आखों में आंसू भी आ गए।

वीडियो देखें के बाद बिग बी ने कहा कि अब उनके मां-बाबूजी तो नहीं हैं लेकिन जाने कहां से उनकी छवियां ढूंढ़ लाते हैं और भावुक कर देते हैं। इस मौके पर कौन बनेगा करोड़पति के सेट को खासतौर से सजाया गया और इस शो में मशहूर सरोद वादक अमजद अली खान ने बिग बी के पिता हरिवंश राय बच्चन को समर्पित एक नया राग हरिवंश कल्याण भी प्रस्तुत किया।

ये भी देखें:करणी सेना के 20 लोग गिरफ्तार, सलमान खान के घर पर कर रहे थे प्रदर्शन

KBC ने बिग बी को नई सदी की नई पीढ़ी का भी चहेता सितारा बना दिया और जो उनके पुराने प्रशंसक रहे, उनके भीतर भी अपने इस प्रिय कलाकार को लेकर नई चेतना जागी। शो के सेट्स पर खास बिग के बर्थडे के लिए इस हफ्ते सजावट की गई और उनके बर्थडे को मनाने के लए मशहूर सरोद वादक अमजद अली खान अपने दोनों बेटों अमान और अयान के साथ पहुंचे थे।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!