×

जानिए बिग बी ने क्यों दिया सभी को धन्यवाद, कही ये बात

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को जल्द ही भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान यानि कि दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

Shreya
Published on: 6 Jun 2023 11:08 AM GMT
जानिए बिग बी ने क्यों दिया सभी को धन्यवाद, कही ये बात
X
जानिए बिग बी ने क्यों दिया सभी को धन्यवाद, कही ये बात

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को जल्द ही भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान यानि कि दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। लोगों के बीच जब से ये बड़ी खुशखबरी सामने आई है तबसे बॉलीवुड से लेकर आम जनता अमिताभ बच्चन को बधाई देने में जुटी है। इस खबर के बाद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए सबका धन्यवाद किया है।

ट्वीट करते उन्होंने लिखा है कि, मैं आभारी हूं। कृतज्ञ हूं मैं, परिपूर्ण, आभार और धन्यवाद... मैं केवल एक विनयपूर्ण, विनम्र अमिताभ बच्चन हूं।" इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक फोटो भी सांझा की है, जिसमें वो हाथ जोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।



यह भी पढ़ें: Bigg Boss 13: 4 हफ्ते में होगा फिनाले, डबल की गयी Prize money

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फालके अवॉर्ड मिलने की खबर के बाद सुपरस्टार रजनीकांत ने भी उनको ढ़ेरो बधाईयां दी हैं। उन्होंने लिखा है कि आप इसे डिजर्व करते हैं। बिग बी को बधाई देने में बॉलीवुड स्टार्स की लंबी लिस्ट लगी हुई है।

अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड को कई ऐसी फिल्में दी हैं जो लोगों के दिल के बेहद करीब हैं। चाहे पारिवारिक मूवी हो या एक्शन मूवी, या फिर कॉमेडी मूवी ही क्यों न हो बिग बी ने हर मूवी से लोगों को बहुत इंटरटेन किया है। बिग दो पीढ़ियों से दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं और अब बिग बी जल्द ही ब्रह्मास्त्र, झुंड, चेहरे और गुलाबो-सिताबो में नजर आने वाले हैं।

Image result for बिग बी

यह भी पढ़ें: मनोज तिवारी बोले- केजरीवाल अपने ही देश के प्रवासियों को दिल्ली का नहीं समझते

Shreya

Shreya

Next Story