×

Ananya Panday Photos: अनन्या पांडे के ये इंडियन लुक हैं बेहद कमाल, यंग गर्ल ले सकती हैं इंस्पिरेशन

Ananya Panday Bold Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अक्सर अपने फैशन से ट्रेंड सेट करती नजर आती हैं। आइए देखतें हैं उनके कुछ गॉर्जियस लुक।

Shreya Sharma
Published on: 17 March 2023 2:23 PM GMT (Updated on: 17 March 2023 4:24 PM GMT)
Ananya Panday Photos: अनन्या पांडे के ये इंडियन लुक हैं बेहद कमाल, यंग गर्ल ले सकती हैं इंस्पिरेशन
X
Ananya Panday (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

Ananya Panday Indian Looks: एक्ट्रेस अनन्या पांडे बॉलीवुड की यंग और खूबसूरत अदाकारा में से एक हैं। वह अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह इंडियन व वेस्टर्न दोनों ही लुक में बेहद गॉर्जियस लगती हैं। खासतौर से इंडियन लुक में वह अक्सर फैंस के दिलों पर बिजलियां गिराती नजर आती हैं। आज हम आपको उनके कुछ टॉप लुक दिखाने जा रहे हैं, जिससे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

पेस्टल लहंगा

हाल ही में अनन्या ने अपनी कजिन की शादी में यह लहंगा पहना था, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। व्हाइट कलर के इस लहंगे में खूबसूरत और हैवी Embroidery है, जिसे ध्यान में रखते हुए अनन्या ने मिनिमल ज्वैलरी कैरी की है। साथ ही मेकअप में आंखों को हाइलाइट किया है और न्यूड मेकअप को चुना है।

साड़ी

एक्ट्रेस ने बहन की शादी के लिए ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी, जिसमें वह बेहद सेक्सी नजर आईं। इस खूबसूरत साड़ी पर व्हाइट कलर की कढ़ाई है, जो साड़ी की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। साड़ी के साथ अनन्या ने मैचिंग डीपनेक ब्लाउज पहना है। अपने लुक को उन्होंने मिनिमल मेकअप, छोटी सी बिंदी, डायमंड नेकलेस और हाथों में बैंगल के साथ कंप्लीट किया है।

इंडो-वेस्टर्न लुक

अगर आप साड़ी सूट नहीं पहनना चाहते हैं तो अनन्या के इस इंडो वेस्टर्न लुक से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। खूबसूरत ब्लैक कलर और व्हाइट कलर के ब्रालेट, प्लाजो और श्रग में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। अनन्या का यह लुक फैंस को बेहद पसंद आया था। इस आउटफिट के साथ भी उन्होंने मिनिमल लुक को चुना है। साथ ही गले में चेन और हाई हील्स कैरी की है।

हैवी ब्राउन लहंगा

अनन्या का यह लुक किसी भी ब्राइड या ब्राइड्समेड के लिए परफेक्ट है। इस हैवी लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने चुन्नी को डिच किया है और मैचिंग कोटी को चुना है। अनन्या के इंडियन लुक से इंस्पिरेशन लेकर आप देसी लुक में भी बोल्डनेस का तड़का लगा सकती हैं। लुक की बात करें तो उन्होंने हैवी नेकलेस, हथफूल को कैरी किया है। स्मोकी आईस, ग्लोसी लिप्स और बन से लुक पूरा किया है।

व्हाइट सिक्विन साड़ी

यह साड़ी आपके लुक में चार चांद लगा देगी। फेरवेल हो, दिवाली पार्टी हो या फिर किसी की शादी ही क्यों ना हो, यह साड़ी पहन आप किसी का भी ध्यान अपनी ओर खींच सकती हैं। सिक्विन साड़ी के लिए अनन्या ने केवल ईयररिंग्स को चुना है। स्मोकी आईस, न्यूड मेकअप, खुले बालों और छोटी सी बिंदी से उन्होंने लुक को कंप्लीट किया है।

Shreya Sharma

Shreya Sharma

Next Story