×

रेप में फंसे अनुराग कश्यप: अब बढ़ी मुश्किलें, देनी होगी पुलिस स्टेशन में हाजरी

अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस ने कल सुबह 11 बजे वर्सोवा पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने के लिए कहा है। पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप में केस दर्ज कराया है। 

Monika
Published on: 30 Sep 2020 7:46 AM GMT
रेप में फंसे अनुराग कश्यप: अब बढ़ी मुश्किलें, देनी होगी पुलिस स्टेशन में हाजरी
X
पायल घोष केस : अनुराग की बढ़ी मुश्किलें , देनी होगी पुलिस स्टेशन में हाजरी

बॉलीवुड फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की मुश्किलें थमने का नाम ही नहीं लें रही हैं। एक्ट्रेस पायल घोष के साथ यौन शोषण के आरोप में फंसे अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस ने कल सुबह 11 बजे वर्सोवा पुलिस स्टेशन में उपस्थित होने के लिए कहा है। ख़बरों की माने तो पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप में केस दर्ज कराया है। अभिनेत्री लगातार अनुराग कश्यप की गुराफ्तारी की मांग कर रही हैं। जिसके बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आई हैं और पूछताछ के लिए निर्देशक के घर समन भेजा है।



अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी

आपको बता दें, पायल घोष ने अनुराज कश्यप की गिरफ्तारी को लेकर कहा था कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिलेगा तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी। उन्होंने मुंबई पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए यह भी पूछता था कि अभी तक निर्देशक की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई है। उनकी इस लड़ाई में अब केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी साथ दे रहे हैं । अठावले ने मुंबई पुलिस से अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्हेंने कहा कि अगर मुंबई पुलिस जल्द ही अनुराग कश्यप को गिरफ्तार नहीं करती वो धरने पर बैठेंगे।

पायल ने किया था पहला ट्वीट

आपको बता दें, कि अभिनेत्री ने 19 सितंबर अनुराग कश्यप के खिलाफ ट्वीट कर यौन शोषण का आरोप लगाया था । उन्होंने पीएम मोदी से न्याय की गुहार भी लगाई थी। पायल घोष ने कहा था कि 'पहले मैं अपने मैनेजर के साथ उनसे (अनुराग कश्यप) मिली। फिर उसके बाद मैं उनके घर जाकर मिली। उन्होंने मुझसे बहुत अच्छे से मुलाकात की थी। उनका व्यवहार देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा था लेकिन जब दूसरे दिन उन्होंने अपने घर बुलाया तो कुछ चीजें ठीक नहीं हुईं मेरे साथ। इसी बारे में मैने बात की।'

ये भी पढ़ें… हाथरस मामले पर बोलीं मायावती, घटना का सुप्रीम कोर्ट स्वतः संज्ञान ले तो बेहतर

निर्देशक ने आरोपों से किया इनकार

अनुराग ने अपने पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने ट्वीट के एरिये लिखा था, 'क्या बात है, इतना समय ले लिया मुझे चुप करवाने की कोशिश में। चलो कोई नहीं। मुझे चुप कराते-कराते इतना झूठ बोल गए कि औरत होते हुए दूसरी औरतों को भी संग घसीट लिया। थोड़ी तो मर्यादा रखिए मैडम। बस यही कहूंगा कि जो भी आरोप हैं आपके सब बेबुनियाद हैं।'

ये भी पढ़ें… हाथरस मामले पर बोलीं मायावती, घटना का सुप्रीम कोर्ट स्वतः संज्ञान ले तो बेहतर

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story